राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चण्डी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 200 पौधे रोपे

by

योगेश चौहान । अर्की : जिला सोलन के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चण्डी ( सोलन) में गुरुवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के मीडिया प्रभारी नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य दर्शन कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार माँ हमें जीवन देती है, उसी प्रकार पेड़ भी हमें ऑक्सीजन, छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान कर जीवन को समृद्ध बनाते हैं। उन्होंने प्रत्येक विद्यार्थी से अपनी माँ के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में लगभग 200 पौधों का रोपण किया। प्रत्येक विद्यार्थी ने एक पौधा अपनी माँ को समर्पित करते हुए उसके संरक्षण का संकल्प लिया।
जीव विज्ञान प्रवक्ता नरेश कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। उन्होंने विद्यार्थियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आग्रह किया, ताकि वे भविष्य में पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात में खुलेगी स्किल यूनिवर्सिटी – चुवाड़ी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को बीएससी कंप्यूटर साइंस की मिलेगी सुविधा : विधानसभा अध्यक्ष

  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुवाड़ी में वार्षिक समारोह की धूम विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पुरस्कृत किए मेधावी विद्यार्थी एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी)  : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र ने दी मंजूरी – हिमाचल में 2,000 करोड़ रुपये से पक्की होंगी 1,500 किमी सड़कें

एएम नाथ। शिमला :   लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नियमों का हवाला देते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान के समक्ष यह मामला उठाया था।  केंद्रीय मंत्रालय ने सरकार को स्वीकृति पत्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 सेकंड में 7 थप्पड़, महिला ने टोल बूथ में घुसकर कर्मचारी को पीटा; पिटाई का वीडियो वायरल

ऊतर प्रदेश के हापुड़ स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर हंगामे का मामला सामने आया है। गाजियाबाद की ओर से कार में सवार होकर आई एक महिला ने टोल बूथ में घुसकर एक कर्मचारी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थुनाग में निःशुल्क जांच एवं उपचार शिविर लगाने के लिए आयोजकों का आभार : जयराम ठाकुर

थुनाग में जांचा 400 का स्वास्थ्य, सेतु वेलफेयर ट्रस्ट ने लगाया शिविर जंजैहली में अगले रविवार को लगेगा ऐसा ही कैम्प एएम नाथ। मंडी :  आपदाग्रस्त थुनाग में रविवार को सेतु वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!