राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुंडी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : सफल व्यक्तियों के जीवन से प्रेरणा ले विद्यार्थी वर्ग – कुलदीप सिंह पठानिया

by

एएम नाथ । चंबा, (सिहुन्ता) 10 जनवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुंडी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया।  विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि इस क्षेत्र से अपनी मेहनत के बल पर कई उच्च अधिकारियों ने प्रदेश और ज़िला का नाम रोशन किया है । विद्यार्थियों को ऐसे सफल व्यक्तियों के जीवन से प्रेरणा अवश्य लेनी चाहिए ।

विधानसभा अध्यक्ष ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्यार्थियों के सहयोग की अपेक्षा की। साथ में विद्यार्थी वर्ग को नसीहत देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का समुचित उपयोग सुनिश्चित बनाने को भी कहा ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने जातिवाद, धर्म तथा क्षेत्रवाद जैसी समाज के लिए घातक विषमताओं की बात भी अपने संबोधन में कहीं।
भटियात विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा रहा है । इसके साथ विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण को लेकर एफआरए मामलों में प्रक्रिया को तीव्र गति प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि टुन्डी सहित आसपास के क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने को लेकर नाबार्ड तथा
जेजेएम से वित्त पोषित 19 करोड़ की धनराशि से पेयजल योजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है ।
विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल भवन के निर्माण को लेकर आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने के साथ खेल मैदान का निर्माण, बास्केटबॉल कोर्ट बनाने की घोषणा की तथा टुंडी कस्बे में एटीएम खोलने, भराड़ी और छोंटलु में वर्षा शालिका निर्माण का आश्वासन भी दिया ।
उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर मैहली तथा पौला-द्रमण जीप योग्य संपर्क मार्ग के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
इससे पहले कुलदीप सिंह पठानिया ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
स्कूल के विद्यार्थियों ने इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा।
विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल के सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 30 हजार की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये।
कुलदीप सिंह पठानिया का समारोह में पधारने पर स्कूल प्रबंधन समिति एवं स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया ।
प्रधानाचार्य सोमदत्त ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढक, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, स्कूल विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोगों उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना ‘हर घर नल से जल’ में अग्रणी : जिले ने हासिल किया 100 फीसदी कार्यात्मक नल कनेक्शन लक्ष्य

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 फरवरी. ऊना जिला ने ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए सभी ग्रामीण परिवारों को शत-प्रतिशत कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध करवा दिए हैं। जिला जल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में उद्योगों को सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाई जा रही है बिजली : मुख्यमंत्री सुक्खू

औद्योगिक विकास के लिए निरंतर सहयोग किया जाएगा सुनिश्चित एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार निवेशकों को बढ़ावा देने के दृष्टिगत उद्योग मित्र नीतियां बनाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शराब के आय के मामले में सरकार का झूठ लगातार बेनकाब – 40 प्रतिशत राजस्व अर्जित करने का आंकड़ा तीन साल से झूठा साबित हो रहा : जयराम ठाकुर

प्रदेशभर में कई यूनिट्स के लिए के खरीदारी के लिए के लिए कोई नहीं आया सामने एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार...
हिमाचल प्रदेश

55 करोड़ 75 लाख के नुकसान का अनुमान में वर्षा से अब तक बैजनाथ में , लोगों की सुरक्षा और अविलम्ब राहत पहुंचाना सरकार की जिम्मेवारी – किशोरी लाल

बैजनाथ, 28 जुलाई :- मुख्य संसदीय सचिव (कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज,) किशोरी लाल ने कहा कि भारी वर्षा के कारण बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र सड़कों, भवनों, पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं, विद्युत, कृषि...
Translate »
error: Content is protected !!