राजकीय महाविद्यालय सलूणी में सीएससीए की बैठक में छात्र हितों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

by
एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में बुधवार को प्रिंसिपल डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया की अध्यक्षता में कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन (सीएससीए) की बैठक प्रिंसिपल चैंबर में आयोजित की गई। बैठक में कॉलेज और छात्रों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। एस दौरान छात्रों ने अंग्रेजी, भूगोल के सहायक प्रोफेसर और लाइब्रेरियन के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की ताकि शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार हो सके। छात्रों ने विज्ञान विषयों की कक्षाएं शुरू करने की मांग की ताकि विज्ञान विषयों में रुचि रखने वाले छात्रों को लाभ मिल सके। छात्रों ने कॉलेज तक आने-जाने के लिए विशेष बस सेवा की व्यवस्था करने की मांग की ताकि दूरदराज से आने वाले छात्रों को सुविधा मिल सके।
इसके साथ हीं छात्राओं के लिए आवास की सुविधा बढ़ाने के लिए छात्रावास के निर्माण की मांग भी की गई। खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदान के निर्माण पर जोर दिया गया। शिक्षकों और कर्मचारियों के आवास की सुविधा बढ़ाने के लिए स्टाफ आवास के निर्माण की मांग की गई। छात्रों ने कॉलेज परिसर की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए अपारदर्शी बाड़ लगाने की मांग की गई।
प्रिंसिपल डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर गम्भीरतापूर्वक विचार किया जाएगा तथा सम्बंधित विभागों को भी उनकी मांगों के बारे में अवगत करवाया जाएगा ताकि शीघ्रता से इन मांगों पर आवश्यक कार्यवाई की जा सके। बैठक में सीएससीए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा अन्य सदस्यों के अलावा सीएससीए परामर्श समिति के सदस्य सहायक आचार्य दिनेश कुमार, गुरदेव सिंह और डॉ. सौरभ मिश्रा भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

यादविंद्र गोमा ने गदियाड़ा पंचायत में 10 लाख से निर्मित सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास सर्वोच्च प्राथमिकता – यादविंद्र गोमा एएम नाथ। पंचरुखी, 29 जनवरी :  आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने वीरवार को विकासखंड पंचरुखी की ग्राम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा में निर्माणाधीन स्कूल भवनों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता, एएम नाथ। चम्बा जिला चंबा में निर्माणाधीन स्कूल भवनों के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में एक बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार बिना किसी तैयारी के आढ़तियों और बागवानों  को परेशान करने के लिए नए फरमान जारी कर रही : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलबीर वर्मा

शिमला।  सरकार ने वजन के हिसाब से सेब खरीद के नियम को नहीं मानने वाले आढ़तियों के लाइसेंस रद्द  करने की चेतावनी के खिलाफ अब भाजपा ने सरकार को घेरा है। भाजपा के प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे 17 जनवरी को चंबा के एक दिवसीय प्रवास पर

एएम नाथ। चंबा :  केंद्रीय राज्य मंत्री सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम, श्रम एवं रोजगार भारत सरकार सुश्री शोभा करंदलाजे 17 जनवरी को जिला चंबा के एक दिवसीय प्रवास पर आ रही है। यह...
Translate »
error: Content is protected !!