राजकीय महाविद्यालय सलूणी में हुआ प्रथम वर्ष के छात्रों का ओरिएंटेशन व इंडक्शन कार्यक्रम

by

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में करियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस सेल ने प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रवक्ताओं ने प्रथम वर्ष के छात्रों को महाविद्यालय में आयोजित की जाने वाली विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, परीक्षा प्रणाली, साहित्यिक एवं खेलकूद गतिविधियों, छात्रवृत्ति योजनाओं तथा एंटी रैगिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को अवगत कराया गया कि यदि कोई छात्र आर्थिक कारणों से महाविद्यालय में प्रवेश नहीं ले पा रहा है तो उसकी सहायता महाविद्यालय में छात्र सहायता प्रकोष्ठ के माध्यम से की जाएगी। अतः किसी भी छात्र को आर्थिक कारणों से पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़ेगी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने अपने-अपने विषय की जानकारी के साथ-साथ चयनित विषय में करियर उपलब्धियों के बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन करियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस सेल के संयोजक श्री पंकज कुमार ने किया। इस उपलक्ष्य पर प्रथम वर्ष के छात्र उपस्थित रहे। वहींं प्राध्यापक वर्ग में श्रीमती पिंकी देवी, डॉ. सौरभ मिश्रा, श्री गुरदेव, श्री दिनेश कुमार, श्री शुभम डोगरा आदि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ढोल-नगाड़ों से किया विधायक कमलेश ठाकुर का स्वागत, मसरूर पहुंचने पर गदगद हुए क्षेत्रवासी : मसरूर मंदिर क्षेत्र को रोजगार की दृष्टि से किया जाएगा विकसित: कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा  : देहरा/तलवाड़ा  युवाओं के लिए घर के नजदीक रोजगार के संसाधान उपलब्ध हों, इसके लिए मसरूर मंदिर क्षेत्र को आने वाले समय में विकसित किया जाएगा। मसरूर मंदिर क्षेत्र में पर्यटन के साथ-साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय का DC जतिन लाल ने किया निरीक्षण : गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र गुगलैहड़ का किया लोकार्पण

ऊना, 21 अक्तूबर. उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को गगरेट ब्लॉक के गुगलैहड़ में नवस्थापित गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उन्हें जीवन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूरा देश मोदी के साथ, देवभूमि की बेटी के अपमान का जवाब देंगे लोग: जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी/सुंदरनगर :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुंदरनगर में कहा कि पूरा देश ही मोदीमय हुआ है, भारत के साथ दुनिया भर से लोग चाहते हैं कि नरेन्द्र मोदी ही तीसरी बार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशीली दवाइयों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ : एसडी स्कूल में जागरूकता शिविर का किया आयोजन

शिमला, 27 जून – महिला एवं बाल विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई शिमला द्वारा नशीली दवाइयों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष पर आज यहाँ...
Translate »
error: Content is protected !!