राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रान में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारौह आयोजित : अजय कुमार बैस्ट बॉय व काजल बैस्ट गर्ल तो वहीं स्टूडडैंट ऑफ द ईयर का खिताब मूबीना के नाम

by

जिला परिषद मनोज मनु ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रान को लिया गोद

एएम नाथ। चम्बा :  ग्राम पंचायत सराहन के दायरे में आती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारौह बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया ।

इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप ग्राम पंचायत सराहन के प्रधान पवन कुमार ने व विशेष अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य मनोज मनु ने शिरकत की । दीप प्रज्वलन से आगाज किया गया । उसके बाद मुख्यातिथि को शॉल टॉपी, बैज व समृत्ति चिन्ह ने सम्मानित किया गया । उसके बाद सरसवती वंदना के साथ साथ बच्चों ने पंजाबी हिंदी व हरयाणवी गीतों के साथ साथ हिमाचली नाटियों पर दमदार प्रस्तुतियां दी । अजय कुमार बैस्ट बॉय व काजल बैस्ट गर्ल तो वहीं स्टूडडैंट ऑफ द ईयर का खिताब मूबीना के नाम ।
अंत में स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य पंकज कुमार ने विद्यालय की वर्ष भर की रिपोर्ट प्रस्तुत की व सभी मेहमानों का धन्यवाद किया ।


कार्यक्रम में उपस्थित जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु ने सम्मान के लिये प्रबंधन समिति का धन्यवाद किया । उन्होने मंच से इस विद्यालय को गोद लेने की घोषणा भी की । उन्होने बताया कि इस विद्यालय का पूर्व छात्र होने के नाते उनके लिये यह गर्व की बात है कि जिस विद्यालय में पढ़ाई की उसे गोद लेकर उनकी सुविधाओं को पूरा करने का और सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ । उन्होने विद्यालय को अपनी निजी कमाई से 3100 रु० दिये साथ में विद्यालय की मांग के अनुसार विद्यालय की लाइब्रेरी की सुविधाओं हेतु जिला परिषद से एक लाख रु० देने की घोषणा की ।


वहीं मुख्यातिथि प्रधान पवन कुमार ने बच्चों की प्रस्तुतियों पर बच्चों को बधाई दी साथ में सम्मान के लिये स्कूल प्रबंधन का धन्यवाद किया । उन्होने बताया कि हमेशा अपनी पंचायत की सेवा के लिये सेवारत हूं ।

यह उनका सौभाग्य है जो अपनी पंचायत के इन भविष्य के हीरों को सम्मानित करने का मौका मिल रहा है । उन्होने अपनी तरफ से खेल प्रतिस्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दस बच्चों को ट्रैक सूट व स्कूल के 170 बच्चों को गर्म स्वैटर वितरित किये।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सन्दन शर्मा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके

शिमला । हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सन्दन शर्मा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*जनसमस्याओं के समाधान के लिए म्योल व दरकाटा पहुँचीं कमलेश ठाकुर*

एएम नाथ।  धर्मशाला, 3 अप्रैल। देहरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को दूर कर गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। विधायक गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत आज बृहस्पतिवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हैलीपोर्ट निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश : सड़क योजना के तहत आवंटित होंगे 100 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री

बेसहारा पशुओं की समस्या पर चिंता व्यक्त की, कहा समन्वय से कार्य करें एसडीएम और वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रशासनिक सचिवों के साथ समीक्षा बैठक में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस जीतेगी – प्रतिभा सिंह

शिमला  :  देश भर में आम चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनाव आयोग ने यह जानकारी दे दी है कि हिमाचल प्रदेश में एक जून को वोटिंग होगी।  वहीं, दो सीटों...
Translate »
error: Content is protected !!