राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेईकोठी में बच्चों को किया जागरूक 

by
एएम नाथ। चम्बा  :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की ओर से बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेईकोठी तहसील चुराह में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्य श्रीमती दीपशिखा, अध्यापक दिलीप ठाकुर, लेख राज सहित अन्य अध्यापक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा के परियोजना समन्वयक कपिल शर्मा द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा दी जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। अध्यापकों व बच्चों को अनाथ, अर्ध-अनाथ, दिव्यांग, शोषित, यौन उत्पीड़न से ग्रसित, बाल मजदूरी में फंसे बच्चों को दी जा रही विभिन्न सेवाओं की जानकारी एवं बाल-विवाह व बाल-मजदूरी की बुराई के संबंध में भी बताया गया। इसके साथ साथ बच्चों को नशे की बुराई के बारे में भी बताया गया। बच्चों से जुड़ी किसी भी गंभीर समस्या हेतु उन्हें 1098 पर सूचना देने हेतु कहा गया।
बच्चों को नशे की बुराई के बारे में अवगत करवाया व बच्चों को जीवन में लक्ष्य निर्धारण हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान बच्चों से भी वाद-संवाद किया गया।
अध्यापक दिलीप ठाकुर द्वारा बच्चों को सोशल मीडिया के के हानि-लाभ के सम्बन्ध में भी जागरूक किया।
स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्य दीपशिखा द्वारा कार्यक्रम के आयोजन हेतु रोजगार कार्यालय और चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा का धन्यवाद किया। इस दौरान स्कूल अध्यापकों सहित 150 बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरित पंचायतों की आय का 25 प्रतिशत अनाथों और विधवाओं के कल्याण पर होगा व्यय

एएम नाथ। शिमला :  हरित पंचायत पहल अब राज्य भर के अनाथों और विधवाओं के कल्याण एवं उत्थान में भी योगदान देगी। यह अभिनव कदम न केवल नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के माध्यम से पर्यावरण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहाड़ों ने फिर ओढ़ी बर्फ की सफ़ेद चादर, मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी : पांगी घाटी के किलाड में एक फुट ताजा हिमपात

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चम्बा और कुल्लू के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी स्तर की बर्फबारी हुई, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40 पीटीए अध्यापकों की सेवाओं को संभावित तिथि से बहाल करने का निर्णय : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक आयोजित की गई। मंत्रिमंडल ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए शीर्ष संस्थान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रिकेट वर्ल्ड कप के निर्धारित मैच के दिनों पैराग्लाइडिंग, ड्रोन फ्लाइंग पर रोक

धर्मशाला, 07 अक्तूबर। धर्मशाला में वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच के दौरान दस अक्तूबर, 17 अक्तूबर, 22 अक्तूबर तथा 28 अक्तूबर को पैराग्लाइडिंग, ड्रोन फ्लाइंग, हॉट एयर बैलून, एयरो र्स्पोट्स जैसी गतिविधियों पर पूर्णतय प्रतिबंध...
Translate »
error: Content is protected !!