राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में आयोजित की गई इन्ट्रा वॉलीबॉल प्रतियोगिता : खेलों को जिंदगी का हिस्सा बनाएं – डॉ. खुशवंत सिंह

by

छात्र वर्ग में अंतिम वर्ष और छात्रा वर्ग में द्वितीय वर्ष की टीमें रही विजयी
एएम नाथ। शिमला : सुंदरनगर, 29 अगस्त :
राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. खुशवंत सिंह द्वारा की गई। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि खेलों को रोजमर्रा जिंदगी का हिस्सा बनाएं ताकि स्वस्थ शरीर के साथ सुखी जीवन जिया जा सके।
महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ मनजीत कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में हमारे समाज का युवा वर्ग नशा इत्यादि विविध कुसंगतियों का शिकार होता जा रहा है। इस खेल आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच में खेलों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा अपने आप को स्वस्थ रखना है ताकि जिससे समुन्नत भारत का निर्माण हो सके। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त आचार्य वर्ग,कार्यालय अधिकारी वर्ग तथा लगभग महाविद्यालय के 435 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता दो वर्गों में करवाई गई जिसमें छात्र वर्ग और छात्रा वर्ग शामिल थे। छात्र वर्ग में 6 टीमों ने जबकि छात्रा ‌वर्ग में 4 टीमों ने भाग लिया।
छात्र वर्ग में शास्त्री अंतिम वर्ष के छात्रों की टीम विजय रही जिन्होंने शास्त्री द्वितीय वर्ष की टीम को हराया।
वहीं, छात्रा वर्ग में शास्त्री द्वितीय वर्ष की छात्राओं की टीम विजय रही जिन्होंने शास्त्री अंतिम वर्ष की टीम को हराया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर गोली कांड से साफ है प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से तबाह : जयराम ठाकुर

सीआईडी से समोसे और विपक्षी नेताओं के कार्यालयों पर नजर रखवा रहे सीएम सिराज विधान सभा के जंजैहली और थुनाग मंडल के परिचय सम्मेलन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एएम नाथ। मण्डी :  मंडी से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सचिवालय में कार्यभार संभाला : 10 दिन के भीतर कैबिनेट मीटिंग करके ओपीएस बहाल कर दी जाएगी

शिमला : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सचिवालय में आज कार्यभार संभाल लिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू साथ रहे और मुकेश अग्निहोत्री को कार्यभार संभालने पर बधाई दी। इसके बाद मुख्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेहा दीक्षित ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा से पूरे हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया : मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित भदसाली। शिमला : शिमला जिले की क्यारकोटी पंचायत की नेहा दीक्षित को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुभकामनाएं देते हुए होनहार बेटी बताया। उन्होंने कहा कि नेहा ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा से पूरे...
Translate »
error: Content is protected !!