राजनीतिक दबाव में बनाया गया दूसरा संगठन : टिकैत

by

 

मुजफ्फरनगर :  मुजफ्फरनगर में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि राजनीतिक दबाव में दूसरा संगठन बनाया गया है। विचारधारा में भिन्नता के कारण दूसरे लोग अलग हुए हैं। परंतु इससे भाकियू की ताकत पर कोई फर्क पडऩे वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि करनाल में 18 मई को कार्यकारिणी की बैठक में अहम फैसले लिए जाएंगे। संगठन से अलग हुए लोगों की सूची भी जारी करेंगे। सरकार आंदोलन नहीं तोड़ सकी, लेकिन संगठन को तोडऩा शुरु कर दिया है।
रविवार को सर्कुलर रोड स्थित आवास पर बोलते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों ने कई लोगों को छोटे-छोटे गांवों से निकाल कर बीकेयू में 30 साल बड़े-बड़े पदों पर बैठाया। 13 महीने जो लोग कृषि कानून को खराब बता रहे थे, अब वही अच्छा बताने लगे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा में भी 550 किसान संगठन है। हमारे पदाधिकारी गए हैं, जिन्हें मनाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं माने। अंगुली कटती है, दुख होता है। सब एक परिवार का हिस्सा रहे। अब किसान संगठन को खुद चलाएंगे। गांवों से पदाधिकारी निकाले जाएंगे और संगठन पहले से भी मजबूत चलेगा। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि उनका संगठन भाकियू के नाम से पंजीकृत है। दूसरे संगठन के सामने अराजनैतिक लिखा गया है। उनका संगठन अलग है और हमारा अलग है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सी.जे.एम अपराजिता जोशी द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अलग-अलग बैठकें

होशियारपुर, 28 जुलाई : सदस्य सचिव, पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथारिटी, एस.ए.एस नगर, मोहाली के आदेशों का पालन करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-अध्यक्ष जिला कानूनी सेवा अथारिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह जोहल के निर्देशन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बर्थडे पर बुलाकर लूटी युवती की इज्जत : सॉरी बोलकर फिर बनाया कई बार हवस का शिकार ..दोनों की साइट पर हुई थी दोस्ती

फरीदाबाद ।  फरीदाबाद क्षेत्र में रहने वाले कपड़ा कारोबारी के बेटे पर दिल्ली की रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। युवती ने शादी के...
article-image
पंजाब

510 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद : युवती सहित तीन ग्रिफतार

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने एक क ार स्वार युवती सहित तीन को 510 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद कर ग्रिफतार कर लिया। गढ़शंकर थाने में तैनात सब इंस्पेकटर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी...
Translate »
error: Content is protected !!