दिल्ली एम्स के डॉक्टर ने चंडीगढ़ में लगाई फांसी : होटल के कमरे में मिला शव, रेप का आरोपी था मृतक

by

चंडीगढ़ । दिल्ली एम्स के डॉक्टर ने चंडीगढ़ के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, एम्स के डॉक्टर ने चंडीगढ़ के दड़वा स्थित होटल दीप में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के खिलाफ हरियाणा के फरीदाबाद में रेप की एफआईआर दर्ज हुई थी।
डॉक्टर की पहचान
मृतक डॉक्टर की पहचान आंध्र प्रदेश निवासी जी. वेंकटेश के रूप में हुई है। मृतक 30 अप्रैल से होटल की पहली मंजिल के कमरा नंबर 102 में रह रहा था। रविवार को उसे होटल से चेकआउट करना था। जब उसने चेकआउट के समय के बाद भी रिसेप्शन में संपर्क नहीं किया, तो होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।
दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद: बीच सड़क पर इत्र व्यापारी को मारी गोली, लूटपाट की आशंका
शव के पास से मिली एफआईआर और खारिज बेल की कॉपी
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की तोड़कर स्टाफ मेंबर को अंदर भेजकर गेट खुलवाया गया। पुलिस ने अंदर पहुंचकर युवक को फंदे से नीचे उतारकर देखा, तो उसकी मौत हो चुकी थी। फोरेंसिक टीम ने कमरे की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की। पुलिस ने दस्तावेज और डॉक्टर का मोबाइल कब्जे में ले लिया। पुलिस को मृतक डॉक्टर के शव के पास से एक एफआईआर की कॉपी और एक खारिज बेल का दस्तावेज मिला है। इससे पता चला कि किसी महिला ने डॉक्टर के खिलाफ फरीदाबाद में रेप की एफआईआर दर्ज कराई है।
‘अपने कमरे से बेहद कम निकलते थे डॉक्टर’
होटल स्टाफ के अनुसार, डॉक्टर अपने कमरे से बेहद कम निकलते थे। वो किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं करते थे। उन्होंने शनिवार तक की पेमेंट क्लियर कर दी थी और कहा था कि वो रविवार को चेकआउट करेंगे। हालांकि दोपहर 12 बजे तक भी जब वे बाहर नहीं आए, तो उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर पीसीआर टीम और दड़वा पुलिस चौकी के सब-इंस्पेक्टर रवदीप सिंह मौके पर पहुंचे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एक जज, एक वृक्ष’ अभियान के अंतर्गत न्यायिक अधिकारियों ने किया पौधारोपण – ग्रीन ओथ डे के अवसर पर जागरूकता का संदेश, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी रजिंदर अग्रवाल की अध्यक्षता में ‘एक जज, एक वृक्ष’ अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय ग्रीन ओथ डे कार्यक्रम का आयोजन 5 जुलाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब के संगठन में बड़े बदलाव किए जाएंगे, मोहन भागवत ने दिए स्पष्ट संकेत : संघ परिवार के विस्तार के लिए हर सप्ताह कार्यक्रम बनाएं – मोहन भागवत

जालंधर : पंजाब में तीन दिवसीय दौरे पर आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने जालंधर के डेविएट कॉलेज में प्रांत प्रमुखों के अलावा प्रांत प्रचार प्रमुखों और संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा मेडिकल कॉलेज की महिला सफाई कर्मचारी ने जान का खतरा बताया : तीन सहकर्मियों पर धमकी देने का आरोप

एएम नाथ। चंबा :  पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, चंबा में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने अपनी तीन...
article-image
पंजाब

3645 वोटरों ने किया पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल, जिले के सातों विधान सभा क्षेत्रों मेें

20 फरवरी को सुबह 8 बजे से सांय 6 बजे तक होगा मतदान – मतदाता फोटो पहचान पत्र के अलावा  12 अन्य वैकल्पिक दस्तावेज़ों को पहचान पत्र के तौर पर इस्तेमाल कर डाल सकेंगे...
Translate »
error: Content is protected !!