हिमाचल यूनिवर्सिटी में वेतन न मिलने पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया प्रदर्शन

by

शिमला, 05 मई । हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में वेतन न मिलने से नाराज शिक्षकों और गैर-शिक्षकों ने सोमवार को कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) और गैर-शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस धरने में कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों की असंवेदनशीलता को जिम्मेदार ठहराया।

शिक्षकों व कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय का वेतन शिक्षा सचिव और निदेशक उच्च शिक्षा की लापरवाही के चलते समय पर नहीं मिल सका। वेतन से संबंधित फाइल दस दिनों तक शिक्षा सचिव की मेज पर पड़ी रही, लेकिन उस पर हस्ताक्षर नहीं किए गए। प्रदर्शनकारियों ने इस देरी की जांच की मांग की।
धरने में भाग लेने वाले शिक्षकों ने कक्षाओं का पूर्ण बहिष्कार करते हुए चेतावनी दी कि अगर हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कुलपति कार्यालय के बाहर तीन घंटे तक कर्मचारियों ने नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। हपुटवा के अध्यक्ष डॉक्टर नितिन व्यास ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एक स्टेट यूनिवर्सिटी है, इसलिए यहां के कर्मचारियों के वेतन की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की है, लेकिन अब स्थिति यह है कि हर महीने विश्वविद्यालय को अनुदान के लिए सरकार के पास कटोरा लेकर जाना पड़ रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय में लंबे समय से स्थायी रजिस्ट्रार नहीं है, जिससे प्रशासनिक कार्य बाधित हो रहे हैं और फाइलों का ढेर लग गया है। इससे विश्वविद्यालय की सामान्य कार्यप्रणाली पर भी असर पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने यह आरोप भी लगाया कि कुछ प्रशासनिक अधिकारी विश्वविद्यालय की छवि को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की साजिश में शामिल हैं। यह विश्वविद्यालय का दुर्भाग्य है कि उसे बदनाम करने की योजनाएं बनाई जा रही हैं।
धरने के बाद कर्मचारी प्रतिकुलपति से मिले और यह सुनिश्चित करने की मांग की कि अगले तीन दिनों के भीतर वेतन वितरण की व्यवस्था की जाए और भविष्य में इस तरह की देरी न हो। इसके साथ ही शिक्षकों ने सीएएस और कर्मचारियों ने आरपीसी प्रक्रिया में हो रही देरी, 2016 के वेतनमान के एरियर और पूर्ण डीए न मिलने पर भी नाराजगी जताई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सैन्य बल पाकिस्तान के हर नापाक हरकत को करेगी नाकाम : जयराम ठाकुर

देश पर पाकिस्तान का हमला नाकाम करने पर सैन्य बलों का आभार,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है पूरा देश, मोदी पर है देश को भरोसा सुख की सरकार ने बसों का किराया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डलहौज़ी में 96 करोड़ की जल परियोजनाओं का लोकार्पण : पेयजल क्षमता बढ़कर 120 लाख लीटर हुई प्रतिदिन

स्वच्छता ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री एएम नाथ। चंबा (डलहौज़ी) : हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की लगभग 96...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ने की गोद भराई की रस्म

बालिका का मनाया जन्मोत्सवए एम नाथ, चम्बा : जिला चम्बा में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बालिका जन्मोत्सव मनाने के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह और सुक्खू समर्थकों ने आपने नेता के पक्ष में मुख्यमंत्री बनने के नारे जमकर लगाए

शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाने के नारे को राजधानी शिमला में खूब नारे लगाए । चौड़ा मैदान में चुनाव पर्यवेक्षकों की गाड़ियों के आगे खड़े होकर प्रतिभा सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!