डैम सेफ्टी एक्ट के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित

by
चंडीगढ़।  पंजाब और हरियाणा में पानी को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोमवार  को पंजाब विधानसभा ने हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के फैसले के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया।
वहीं विधानसभा में केंद्र के डैम सेफ्टी एक्ट को रद्द करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया कि पंजाब में बांधों की सुरक्षा को लेकर पंजाब अपना एक्ट बनाएगा क्योंकि पंजाब अपने बांधों की सुरक्षा करने में खुद सक्षम है।
विधानसभा में इस प्रस्ताव पर बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड) एक ‘सफेद हाथी’ बन चुका है और इसका पुनर्गठन किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि तीन नदियां सतलुज, व्यास और रावी कोई भी हरियाणा और राजस्थान से जाती ही नहीं हैं पर फिर भी उन्हें पानी दिया जा रहा है।
‘6 महीने से हरियाणा को लिख रहे चिट्ठी’
मौजूदा विवाद पर सीएम ने आगे कहा कि पंजाब सरकार 6 महीने से हरियाणा को चिट्ठी लिख रही थी कि आप जरूरत से ज्यादा पानी इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन हरियाणा ने पानी का इस्तेमाल सही ढंग से इस्तेमाल नहीं किया, जिसके चलते हरियाणा ने अपने हिस्से का पानी मार्च महीने में ही खर्च कर लिया. पंजाब अपने हिस्से के पानी का कम इस्तेमाल करता रहा है जबकि हरियाणा हमेशा से ही अपने कोटे से ज्यादा पानी इस्तेमाल करता है।
सीएम मान ने आंकड़े बताते हुए कहा कि पंजाब ने फिर भी हरियाणा को 4000 क्यूसेक पानी देने के लिए सहमति दी थी और वो पानी दिया जा रहा था मगर हरियाणा ने 8500 क्यूसेक पानी रोजाना देने की मांग की और बीबीएमबी जिसके बोर्ड में बीजेपी के लोगों का बहुमत है तो उन्होंने हरियाणा को 8500 क्यूसेक पानी देने का निर्णय ले लिया।
‘हम अपने हिस्से का पूरा पानी यूज करेंगे’
भगवंत मान ने कहा कि जब बरसात में बाढ़ आती है तो हरियाणा और राजस्थान पानी लेने से मना कर देते हैं जिसकी वजह से पंजाब में बाढ़ आ जाती है. उन्होंने आगे कहा कि हम अपने हिस्से का पूरा पानी इस्तेमाल करेंगे और राज्य के दूर दराज के गांवों तक पानी पहुंचाएंगे ताकि ग्राउंड वाटर पर निर्भरता कम हो क्योंकि पंजाब जरूरत से ज्यादा ग्राउंड वॉटर का इस्तेमाल कर रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वार्ड 10 में मुकावला फकीर और अमीर के बीच है,टोनी सहगल एक फकीर व्यक्ति जिसकी जीत जनता ने तय कर दी : राणा के.पी

टोनी सहगल के दफतर का विधान सभा सपीकर राणा के.पी ने किया उद्घाटन नंगल-वार्ड 10 में कांग्रेस के उम्मीदवार टोनी सहगल ने अपने चुनावी दफतर खोला। दफतर का उद्घाटन विधान सभा  सपीकर राणा कवर पाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोहित मलिक ने रचा कीर्तिमान : 22,840 फीट ऊंचाई पर तिरंगे के साथ फहराया एसबीआई का झंडा

संकल्प, साहस और फिटनेस की मिसाल पेश करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के अधिकारी मोहित मलिक ने दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकोंकागुआ को सफलतापूर्वक फतह कर लिया है।...
article-image
पंजाब

एडीजीपी जसकरण सिंह और बॉर्डर रेंज के डीआइजी नरेंद्र भार्गव को चुनाव आयोग ने हटाने के दिए निर्देश : जालंधर के DC विशेष सारंगल का तबादला करने का भी निर्देश

चंडीगढ़  : भारत चुनाव आयोग ने एक शिकायत के आधार पर जालंधर के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल का तबादला करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि...
article-image
पंजाब

डीएवी कालेज गढ़शंकर का बी.ए. का परिणाम शानदार : गुरविंदर कौर कालेज में प्रथम

गढ़शंकर, 15 जुलाई : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए परिणाम में डीएवी कालेज फार गर्ल्स गढ़शंकर का बी.ए. का परिणाम शानदार रहा। इस परिणाम में सभी छात्राओं ने शानदार अंक हासिल कर कालेज...
Translate »
error: Content is protected !!