राजनैतिक विद्वेष की भावना से बंद किया ‘जनमंच’ जैसा जनहितैषी कार्यक्रम : जयराम ठाकुर – बोले, मुख्यमंत्री पर बीजेपी सरकार की सभी जनहितकारी योजनाओं को बंद करने का जुनून सवार

by
‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम ‘जनमंच’ कार्यक्रम ही है
बहुत बड़े जनादेश से फिर प्रधानमंत्री बनेंगे नरेन्द्र मोदी, हिमाचल में हर बूथ से मिलेगी बीजेपी को बढ़त
एएम नाथ। ऊना
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री पर बीजेपी सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बंद करने का जुनून सवार है। वह बीजेपी के सभी जनहितकारी योजनाओं को सिर्फ़ बंद करने का काम कर रही है। सत्ता में आते ही हज़ारों कार्यरत संस्थान बंद कर दिए। लोगों तक सरकार की पहुंच को सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे जनमंच को भी बंद कर दिया। जिसके कारण प्रदेश के लोगों को बहुत सारी परेशानियां उठानी पड़ी। जनमंच कार्यक्रम के तहत प्रदेश के लोगों की पचास हज़ार से ज़्यादा शिकायतों का मौक़े पर ही निस्तारण हुआ। जनमंच जैसी सुविधा होने के कारण लोगों लोगों के काम रूटीन में भी आसानी से होते रहे क्योंकि काम न होने पर  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लोग शिकायत कर देते थे। जिसकी जवाबदेही सरकार द्वारा तय की जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘सरकार आपके द्वार’ कोई नया कार्यक्रम नहीं है यह ‘जनमंच’कार्यक्रम ही है। सरकार ऐसा क्यों कर रही है? पुरानी सरकार की योजनाओं को क्यों बंद कर रही है, यह समझ के परे है। सरकार को जवाब देना होगा कि जनमंच जैसे सफल और जनहितकारी कार्यक्रम को इतने समय तक क्यों बंद कर के रखा था। उन्होंने कहा कि सरकारें प्रदेश का विकाम करने के लिए होती हैं। लेकिन वर्तमान सरकार ने विकास का एक भी काम नहीं किया। जिसका नुक़सान प्रदेश के लोगों को उठाना पड़ रहा है।
पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने ऊना पहुंचे जयराम ठाकुर ने कहा कि राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा एक ऐतिहासिक पल है जो पांच सौ साल के लंबे संघर्ष  के बाद आया है। देश देश के लोग इस पल का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार से भी बड़े जनादेश के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इस बार के लोक सभा चुनाव में बीजेपी हिमाचल परदेश के हर बूथ पर बढ़त बनाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोटर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

चंडीगढ़ : पंजाब में 1 जून को मतदान होगा। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नई पहल कर रहे हैं। मतदान प्रतिशत 70 फीसदी से ऊपर सुनिश्चित करने के...
पंजाब

13 जिलों के नए एसएसपी और 6 जिलो को मिले नए डीसी

पंजाब सरकार के ओम अफेयर एवं जस्टिस विभाग से संबंधित पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिनमें सरताज चहल को फतेहगढ़ साहिब से बदल कर एसएसपी होशियारपुर लगाया गया और रजीत सिंह आईपीएस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने जिला के एससी पदाधिकारियों के साथ की बैठक

रोहित जसवाल। ऊना, 21 दिसम्बर। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने आज शनिवार को एससी आयोग के रामपुर स्थित भवन में जिला की अनुसूचित जाति के जिला पदाधिकारियों के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉन्ट्रैक्ट भर्ती पर रोक सरकार की युवाओं को बेरोजगार रखने की साजिश : जयराम ठाकुर

भर्तियों को रोककर सरकार युवाओं के साथ कर रही है अन्याय कांग्रेस के 1 लाख सरकारी नौकरी और 5 लाख रोजगार देने की गारंटी का क्या हुआ एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी...
Translate »
error: Content is protected !!