राजलक्ष्मी समविद् गुरुकुलम् में ‘बिहार दिवस’ हर्षोल्लास के साथ मनाया

by

बी बी एन, 21 मार्च (तारा) : देवभूमि हिमाचल प्रदेश की सुरम्य वादियों में स्थित राजलक्ष्मी समविद् गुरुकुलम् सैनिक स्कूल बारियाँ नालागढ़ में ‘बिहार दिवस’ बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा पूरी तरह बिहार की संस्कृति और परंपराओं के रंग में रंगी दिखाई दी। कार्यक्रम का संचालन विशेष रूप से भोजपुरी और मैथिली भाषाओं में किया गया, जिसने वातावरण को और भी जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत “नमो नारायण” और “जय हिंद” के उद्घोष के साथ हुई। सैनिक छात्र आयुष ने अपने संबोधन में कहा— “खइले के बादो मन ना भर, बात बाटे पुरी में; एने के त छोड़, पूरा विश्व के लोग बात करे ले भोजपुरी में।” इसी क्रम में सैनिक छात्र राजदीप कश्यप ने भोजपुरी तथा मैथिली में बिहार के गौरवशाली इतिहास को उजागर करते हुए माता सीता की जन्मभूमि, महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य और प्रसिद्ध गणितज्ञ आर्यभट्ट के योगदान का उल्लेख किया। छात्रों ने बताया कि आर्यभट्ट के ‘शून्य’ और ‘पाई’ के सिद्धांतों ने विश्व को नई दिशा दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सैनिक छात्रों ने बिहार की लोकभाषाओं में अपने विचार प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सेना की वर्दी में सजे अनुशासित सैनिक छात्रों ने यह संदेश दिया कि अपनी जड़ों से जुड़े रहना उतना ही आवश्यक है जितना आधुनिकता को अपनाना।
कार्यक्रम में प्रेरणादायक संदेश भी दिए गए। सैनिक छात्रों ने ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी के संघर्षपूर्ण जीवन का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि “जो व्यक्ति हिम्मत नहीं हारता, वही सच्ची सफलता प्राप्त करता है।” इसने सभी को कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा दी।
इस आयोजन प्रार्थना का सुनील कुमार शास्त्री द्वारा किया गया, जबकि विज्ञान शिक्षक शिवम कुमार ने सैनिक छात्रों को बिहार के इतिहास, संस्कृति और महान विभूतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
यह आयोजन ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सशक्त करता है तथा सैनिक छात्रों में राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक सम्मान की भावना को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी का अब राज्य कैडर, अधिसूचना जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राजस्व विभाग के सभी नायब तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी के मंडलीय, जिला और बंदोबस्त कैडर को राज्य कैडर घोषित कर दिया है। शनिवार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सीमा पार से आई चिट्टे की खेप, बॉर्डर पर पंजाब पुलिस ने पकड़ी, ड्रोन और हेरोइन बरामद

एएम नाथ। अमृतसर : सीमा पार पाकिस्तान से तस्कर नशा (चिट्टा) सप्लाई कर रहे हैं। ड्रोन के जरिये नशा तस्करी का सिलसिला लगातार जारी है। अमृतसर पुलिस ने आठ किलो हेरोइन और एक ड्रोन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन में एनसीएसएल शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया एवं विधायकगण

एएम नाथ। शिमला : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 4 अगस्त से 6 अगस्त, 2025 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन में आयोजित होने वाले एनसीएसएल विधायी शिखर सम्मेलन-2025 में भाग लेने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तबाही की तस्वीरें सारी दुनियां के सामने ले आई : अमेरिका की इस सैटेलाइट एजेंसी ने PAK की खोल दी पूरी पोल

भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। अब अंतरराष्ट्रीय सैटेलाइट एजेंसी मैक्सार टेक्नोलॉजीज द्वारा जारी की गई तस्वीरों ने पाकिस्तान के झूठ को...
Translate »
error: Content is protected !!