सरकार DC-SP व अन्य अधिकारियों की ट्रांसफर करने के लिए नहीं बनी : मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

by

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार DC-SP व अन्य अधिकारियों की ट्रांसफर करने के लिए नहीं बनी है। हम इस परंपरा को खत्म करने आए हैं। जो अधिकारी बेहतर काम करेगा, उसकी ट्रांसफर नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि नीड-बेस्ड प्रशासनिक फेरबदल होगा। सभी जिलाधीश को काम बांट दिया है। हम सत्ता, सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए चाहते हैं। 28 से 30 दिसंबर को हो सकता विधानसभा सत्र
दिल्ली रवाना होने से पहले बुधवार को सचिवालय में सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि 28 से 30 दिसंबर तक विधानसभा के शीतकालीन सत्र बुलाने पर विचार कर रहे हैं। मगर, तब टूरिस्ट सीजन पीक पर होने की वजह से इसे 15 जनवरी तक टाला जा सकता है।
प्रदेश में विधानसभा का शीत सत्र धर्मशाला के तपोवन में होता है। लिहाजा सुक्खू सरकार का पहला शीतकालीन सत्र धर्मशाला में होगा। हालांकि अभी इसकी तारीख तय नहीं है।
PM से कर सकते हैं शिष्टाचार भेंट
सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी से शिष्टाचार भेंट कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने दिल्ली में रेजिडेंट कमीशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए टाइम लेने को कह दिया है। बतौर मुख्यमंत्री सुक्खू की प्रधानमंत्री से यह पहली मुलाकात होगी। अभी तक प्रधानमंत्री से मिलने के कार्यक्रम तय नहीं है।
दिल्ली में राजीव शुक्ला से बैठक :
मुख्यमंत्री सुक्खू और कांग्रेस के सभी विधायक आज दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। आज शाम को कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने दिल्ली में सभी विधायकों के लिए डिनर रखा है। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू कैबिनेट विस्तार को लेकर राजीव शुक्ला से चर्चा कर सकते हैं। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सुबह ही दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नवोदय में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 21 अक्टूबर तक होगा

होशियारपुर, 9 अक्टूबरः सह-शिक्षा आवासीय पीएम श्री विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही, जिला होशियारपुर में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए कक्षा 9 और 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरने की तिथि 21 अक्टूबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है। जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाई की मौ.त की खबर सुनकर : छोटे भाई को आया हार्ट अटैक, मौत

रोहित भदसाली।  हमीरपुर :   मट्टन के डुग्घा खुर्द गांव में दो भाइयों की आकस्मिक मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि जहां एक ओर लोगों ने बड़े भाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सहायक ड्रग कंट्रोलर के आठ ठिकानों पर ED ने दी दबिश, महंगे वाहन-शराब बरामद

एएम नाथ । शिमला ;  ईडी ने मनी लांड्रिंग से जुड़े एक मामले में धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के सहायक ड्रग कंट्रोलर (एडीसी) निशांत सरीन के आठ ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी ने सरीन और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

125 यूनिट निशुल्क बिजली को बंद नहीं किया गया और 300 यूनिट निशुल्क बिजली गरीबों को देंगे : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला  : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश में 125 यूनिट निशुल्क बिजली को बंद नहीं किया गया और 300 यूनिट निशुल्क बिजली गरीबों को देंगे।  अभी तक केवल लाखों रुपये...
Translate »
error: Content is protected !!