राजस्व अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों को 31 जनवरी तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें: राहुल कुमार

by
आपदा राहत के मामलों से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेजों तथा कागजी कार्रवाई को शीघ्रता से पूर्ण करें
जिला के राजस्व अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने दिए निर्देश
एएम नाथ। बिलासपुर, 17 जनवरी : उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि जिला के सभी राजस्व अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों को 31 जनवरी तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व के लंबित मामलों के निपटारे को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को समयबद्ध राजस्व सेवाओं का लाभ मिल सके। उपायुक्त आज बचत भवन बिलासपुर में जिला के राजस्व अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर भी उपस्थित रहे, जबकि बैठक का संचालन जिला राजस्व अधिकारी नीलाक्ष शर्मा ने किया।
उपायुक्त ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों को आपदा राहत से जुड़े मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा राहत मामलों से संबंधित समस्त आवश्यक दस्तावेजों तथा कागजी कार्रवाई को शीघ्रता से पूर्ण करें।
उपायुक्त राहुल कुमार ने प्रतिमाह आयोजित होने वाली राजस्व अदालतों में अधिक से अधिक मामलों के त्वरित निपटारे पर बल देते हुए कहा कि इससे सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को म्युटेशन एवं निसानदेही के मामलो का शत-प्रतिशत निपटारा करने तथा तकसीम खानगी आदि मामलों को भी गंभीरता एवं तत्परता से निपटाने के निर्देश दिए।
बैठक में जमाबंदी दौर, आपदा राहत मामलों, भू-स्वामियों की भूमि को आधार से जोड़ने सहित अन्य राजस्व मामलों की समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
उन्होंने चिट्टा में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में अवैध कब्जा के प्रकरण कम बनाए जा रहे है को सही से पड़ताल करने बारे भी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने समस्त तहसीलदार/नायब तहसीलदारों को निर्देश देते हुए कहा कि तकसीम व राजस्व दुरुस्ती प्रकरणों के सम्बन्ध में सरकार द्वारा समस्त राजस्व अदालतों में विशेष राजस्व लोक अदालतें (जो प्रत्येक सप्ताह में मंगलवार, बुधवार, वीरवार) को चलाई जाएगी में विशेष रुचि लेकर उक्त प्रकरणों का 31 मार्च, 2026 तक निपटारा करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि जहां तहसीलदार/नायब तहसीलदार के पद रिक्त है उन पर जल्दी ही सेवानिवृत अधिकारियों को प्रतिनियुक्त कर दिया जाएगा ताकि सरकार के इस अभियान को सफल बनाया जा सके।
उपायुक्त ने निशानदेही प्रकरणों के विश्लेषण करते हुए कहा कि मेघ डिमार्केशन पोर्टल (MEGH DEMARCATION PORTAL) में निपटाए गए मामलो को दर्ज करना सुनिश्चित करें। साथ ही निर्देश दिए कि इंतकाल प्रकरणों के निपटारे के लिए प्रत्येक माह के अन्तिम दो दिनों में राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है ऐसे में सभी इन्तकालों का निपटारा समयबद्ध सुनिश्चित करें। बैठक में जिला के सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भुभूजोत सुरंग को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में नामित किया गया: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश में भुभूजोत सुरंग के निर्माण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। रक्षा मंत्रालय ने अधिकारिक रूप से सड़क परिवहन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश का पहला राज्य हिमाचल प्रदेश – जहां पर टॉयलेट जाने के लिए बनेंगे पास!

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बीते समय में टॉयलेट टैक्स  को लेकर सुक्खू सरकार की खूब किरकिरी हुई थी। अब शिमला में पब्लिक टॉयलेट्स पर शुल्क वूसलने की तैयारी को लेकर बवाल होने लगा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राधा स्वामी डेरा ब्यास की बड़ी घोषणा ; डेरा ब्यास ने विभिन्न राज्यों/संघ राज्य क्षेत्र को शामिल करके संगठनात्मक ढांचे का किया पुनर्गठन

ब्यास  : डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा अपने उत्तराधिकार की घोषणा के बाद एक और बड़ा फैसला लिया है।   राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा स....
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गृह, विदेश, रक्षा और वित्त मंत्रालय अपने पास रखेगी भाजपा, नायडू और नीतीश को मिल सकती हैं 3-3 मंत्रीपद

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में लगभग 12 से 15 स्थान एनडीए सहयोगियों को मिल सकते हैं। भाजपा के शीर्ष नेता इस रविवार को मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण से पहले गठबंधन सहयोगियों के साथ चर्चा शुरू कर...
Translate »
error: Content is protected !!