राजस्व लोक अदालत में सभी इंतकाल का करे निपटारा:उपायुक्त आदित्य नेगी

by

शिमला 22 नवंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां लंबित राजस्व मामलों से संबंधित जिला के सभी राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के दिशा-निर्देश अनुसार पूरे प्रदेश की तर्ज पर जिला शिमला में भी 1 तथा 2 दिसम्बर, 2023 को राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राजस्व से संबंधित लंबित मामलों का निपटारा किया जाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राजस्व लोक अदालत में सभी इंतकाल के लंबित मामलों का निपटारा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त जिला में तकसीम एवं अपील से संबंधित भी काफी मामले लंबित पड़े हुए है। इस संबंध में उन्होंने जिला के सभी उपमण्डलाधिकारी (ना.), तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को 20 जनवरी, 2024 से पहले तकसीम एवं अपील का निपटारा करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि राजस्व लोक अदालत के दौरान जिस व्यक्ति का भी राजस्व से संबंधित निपटारा किया जाना है, उन सभी का ब्यौरा प्रस्तुत करे तथा इस दौरान पूरी पारदर्शिता बनाए रखे।
उन्होंने सभी उपमण्डलाधिकारियों (ना.) को अपने अधीनस्थ राजस्व अधिकारियों के साथ जल्द से जल्द बैठक आयोजित करने को कहा ताकि इस संबंध में बेहत्तर परिणाम सामने आ सके और अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकाॅल) ज्योति राणा, जिला राजस्व अधिकारी संजीव शर्मा, समस्त उपमण्डलाधिकारी (ना.) एवं अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विनय कुमार सर्वसम्मति से चुने गए विधानसभा के उपाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई

एएम नाथ। धर्मशाला :   हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने विनय कुमार को सर्वसम्मति से विधान सभा का उपाध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने बधाई संदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

योगाभ्यास को बनाया जाए दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा : अमित मैहरा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग शिविर आयोजित एएम नाथ। चंबा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयुष विभाग के सौजन्य से जिला स्तरीय योग शिविर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने हमीरपुर जिले के लिए घोषणायों की लगाई झड़ी : भाजपा पर वरसे और कहा जनता पूर्व की भाजपा सरकार को कभी माफ नहीं करेगी

हमीरपुर : हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज खोलने, आधुनिक सुविधाओं वाला बस अड्डा और इंडोर स्टेडियम बनवाने की मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में गांधी चौक पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में एयरपोर्ट विस्तार में देरी और सेंट्रल यूनिवर्सिटी की राह में कांग्रेस सरकार ही रोड़ा : जयराम ठाकुर

धर्मशाला से जारी प्रेस बयान में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस सरकार को विकास कार्य लटकाने और लोगों का ध्यान भटकाने में ही महारत हासिल मुख्यमंत्री सुक्खू की लोकप्रियता की हवा तो...
Translate »
error: Content is protected !!