राजस्व विभाग से संबंधित लंबित मामलों को न्यूनतम समय में निपटाएं अधिकारी – DC जतिन लाल

by
ऊना, 14 फरवरी – जिला ऊना में राजस्व विभाग से संबंधित मामलों को सभी अधिकारी न्यूनतम समय अवधि में पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि आम व्यक्ति के समय व धन की बचत हो सके। यह निर्देश उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने राजस्व विभाग की जिला स्तरीय बैठक में उपस्थित राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में निशानदेही, तक्सीम, रिकवरी, दो व तीन विस्वा भूमि आवंटन इत्यादि से संबंधित से मामलों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे तथा उन्हें एक अभियान की तरह निर्धारित न्यूनतम समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा सार्वजनिक सेवा के तहत किए जाने वाले कार्यों को पेशेवर विनम्रता, संवेदनशीलता व गंभीरता से करें तथा उनका यथाशीघ्र निष्पादन करें उन्होंने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी ई-डिस्टिक के माध्यम से जारी किए जाने वाले प्रमाण पत्रों को दो दिनों के भीतर जारी करना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने कहा कि राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक का उद्देश्य न केवल इससे संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा करना है बल्कि जिला के विभिन्न क्षेत्रों में राजस्व विभाग के अधिकारियों के कार्य निष्पादन के दौरान आ रही कठिनाइयों को हल करने बारे एक दूसरे के साथ अनुभव सांझा करना भी है। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में एक भूमि बैंक संबंधी डाटा तैयार करें ताकि भविष्य में खेल गतिविधियों सहित अन्य विकासात्मक परियोजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता के अनुसार स्थानों का चयन किया जा सके।
उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित मामलों का समयबद्ध निष्पादन करना प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा सभी राजस्व अधिकारी इसे अत्यंत गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार राजस्व विभाग संबंधी कार्य प्रगति को संबंधित राजस्व अधिकारी की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में भी दर्शाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ऊना जिला का कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र स्वच्छ वातावरण तथा प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर है तथा यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि आज की जिला स्तरीय बैठक बंगाणा उपमंडल के दूरदराज क्षेत्र रायपुर मैदान में आयोजित करने का मकसद जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन सहित विकास संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की संभावनाओं का जायजा लेना भी है ताकि भविष्य में ऐसे क्षेत्रों में उपयुक्त परियोजनाओं को मूर्त रूप दिया जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि रायपुर मैदान तथा अंदरोली क्षेत्र को पर्यटक गंतव्य के रूप में विकसित किया जा रहा है तथा भविष्य में इस क्षेत्र में पर्यटकों से संबंधित सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, एसडीएम गगरेट शशी पाल शर्मा, एसडीएम अंब विवेक महाजन, जिला राजस्व अधिकारी अजय कुमार सिंह, तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार शर्मा, तहसीलदार हरोली जयमल सिंह, तहसीलदार ऊना शिखा, तहसीलदार गगरेट (घनारी) कुलताज, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजीव कुमार सहित विभिन्न उप तहसीलों के नायद तहसीलदार तथा राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

EWS आरक्षण : संविधान को सिर के बल पलट दिया गया’, EWS आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने उठाए सवाल

  नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि संविधान में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली विकास खंड के पंचायत प्रधानों व सचिवों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया : नशा मुक्त वातावरण बनाने हेतू कदम बढ़ाए पंचायत प्रतिनिधि – बीडीओ मुकेश ठाकुर

हरोली, 25 अगस्त – नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत हरोली विकास खंड के पंचायत प्रधानों व सचिवों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बीडीओ मुकेश ठाकुर ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वस्थ-समृद्ध भारत की पहल है ‘प्रकृति परीक्षण : जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सुमन

एएम नाथ। चम्बा  :  जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सुमन ने बताया कि आयुष मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान ‘देश का प्रकृति परीक्षण अभियान’, लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने किया गिरी गंगा सड़क का निरीक्षण : जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने दिया आश्वासन

शिमला, 02 नवम्बर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां जुब्बल उपमण्डल में खड़ा पत्थर क्षेत्र में 6 करोड़ 40 लाख रुपये से निर्मित होने वाली गिरी गंगा सड़क के निर्माण कार्य का...
Translate »
error: Content is protected !!