राजा वडिंग का पुतला फूंका : कांग्रेस की सोच हमेशा पिछड़े वर्ग व दलित समाज विरोधी रही : भाजपा

by
अमृतसर :   पंजाब कांग्रेस प्रदेश कमेटी के प्रधान और सांसद राजा अमरिंदर सिंह वडिंग द्वारा तरनतारन में पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री स्व. बूटा सिंह के विरुद्ध की टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति समाज के पदाधिकारियों ने हाथी गेट चौक में जमकर रोष-प्रदर्शन किया और भाजपाइयों ने राजा वडिंग का पुतला  फूंका।                                इस दौरान जिला प्रधान हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा पिछड़े वर्ग व दलित समाज विरोधी रही है और हमेशा ही उनका अपमान करती आई है। एक बार फिर से राजा वडिंग ने अपने ब्यान से यह साबित कर दिया है। कांग्रेस ने भारत के सविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी का भी हमेशा अपमान किया और हमेशा उनके राजनीतिक जीवन में रोड़े अटकाते रहे। चाहे आंबेडकर रहे हों या जगजीवन राम, कांग्रेस में कभी भी उनको वो सम्मान नहीं मिला जिसके वो हकदार थे। इस अवसर पर राकेश गिल, कुमार अमित, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, पार्षद गौरव गिल, पार्षद विकास गिल, शशि गिल, सुखदेव सिंह हनेरियां, टहल सिंह, सिकंदर चौहान, बॉबी, करणबीर सिंह, संजय शर्मा, कपिल शर्मा आदि मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

HLMIA Hosts Knowledge Sharing Session

*Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.16 :  Hoshiarpur Large and Medium Industry Association (HLMIA) reinforced its commitment to driving industry growth by addressing pressing global issues. On January 15, 2025, a Knowledge Sharing Session on “Sustainability – Importance,...
article-image
पंजाब

निगम मतदान और हाऊस के गठन के बाद पहली मीटिंग में होंगे अहम विचार : नगर निगम कमिशनर आशिका जैन

होशियारपुर : नगर निगम के मतदान और हाऊस के गठन के बाद निगम हाऊस की पहली मीटिंग 19 जुलाई को निगम कंपलैक्स में होगी जिसमें ठेके के आधार पर सफ़ाई सेवकों /सीवरमैनों की भर्ती,...
article-image
पंजाब

पंजाब गऊ सेवा आयोग के चेयरमैन ने टांडा में हुई घटना की जांच के लिए गठित की दो सदस्यीय कमेटी, सात दिन में रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

गौवंश की निर्मम हत्या निंदनीय व असहनीय: सचिन शर्मा डिप्टी कमिश्नर, एस.एस.पी से मामले की जानकारी हासिल कर जल्द कार्रवाई के दिए निर्देश होशियारपुर 12 मार्च: पंजाब गऊ सेवा आयोग के चेयरमैन श्री सचिन...
Translate »
error: Content is protected !!