राजा वडिंग की बात मानकर सर्वदलीय सहमति से पंजाब सरकार को केन्द्र से करनी चाहिए विशेष पैकेज की मांगः एडवोकेट मरवाहा

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब की अर्थव्यवस्था को बचाने एवं बेहतरी के लिए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने केन्द्र से विशेष पैकेज की मांग के लिए सर्वदलिय सहमति की जो मांग की है वह पूरी तरह से तर्कसंगत एवं पंजाब और पंजाबियों के हित में है। जिस पर पंजाब सरकार को तुरंत प्रभाव से गौर करना चाहिए। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा ने राजा वडिंग के बयान का समर्थन करते हुए रही। उन्होंने कहा कि पंजाब की अर्थ व्यवस्था आज पूरी तरह से चरमरा चुकी है और कर्ज हर साल बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजा वडिंग ने पंजाब के मौजूदा हालातों में सुधार एवं पंजाब की तरक्की के लिए जो बात कही है उस पर सभी को गौर करना चाहिए ताकि हमारा पंजाब और पंजाबी तरक्की के रास्ते पर अग्रसर हो सकें। यह पैकेज पंजाब के उद्योगों एवं व्यापार के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा। एडवोकेट मरवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व अन्य राजनीतिक दलों को राजा वडिंग की बात को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द एक सर्वदलीय बैठक बुलाकर इस पर चर्चा करते हुए केन्द्र से विशेष पैकेज की मांग करनी चाहिए। एडवोकेट मरवाहा ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि पंजाब सरकार राजनीतिक से ऊपर उठकर एवं पंजाब की बेहतरी के लिए राजा वडिंग की बात पर जरुर गौर करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

बीकेयू के प्रतिनिधिमंडल ने खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से की मुलाकात

चंडीगढ़ :   पूर्व सांसद, अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति के अध्यक्ष और बीकेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपिंदर सिंह मान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण और...
article-image
पंजाब

आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं लड़कियां : घर में चल रहा था देह व्यापार पुलिस ने की रेड.. …. मकान मालिक गिरफ्तार

बठिंडा : थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस ने जनता नगर में स्थित एक घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से घर के मालिक को गिरफ्तार कर लिया...
article-image
पंजाब

एडीजीपी जसकरण सिंह और बॉर्डर रेंज के डीआइजी नरेंद्र भार्गव को चुनाव आयोग ने हटाने के दिए निर्देश : जालंधर के DC विशेष सारंगल का तबादला करने का भी निर्देश

चंडीगढ़  : भारत चुनाव आयोग ने एक शिकायत के आधार पर जालंधर के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल का तबादला करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि...
article-image
पंजाब

फरीदकोट में गांव करीरवाली में गुटका साहिब की बेअदबी की घटना : पुलिस ने दर्ज किया केस

फरीदकोट । जिले के गांव करीरवाली में गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। इस मामले का पता सुबह गांव में सड़क पर बिखरे पड़े गुटका साहिब के पन्ने देख कर चला।...
Translate »
error: Content is protected !!