राजीव गांधी सौर ऊर्जा स्टार्ट-अप युवाओं के लिए खोलेंगी स्वरोजगार के द्वार

by
कलाकारों ने दी सरकार की योजनाओं की जानकारी
एएम नाथ। चंबा, 7 फरवरी :   सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के साथ  सम्बद्ध लोकनाट्य  के कलाकारों द्वारा आज सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जिला के सभी विधानसभा क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया।
कलाकारों ने लोगों को सरकार द्वारा शिक्षित युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोज़गार उपलब्ध करवाने में राजीव गांधी सौर ऊर्जा स्टार्ट-अप योजना महत्वपूर्ण साबित होगी। इस योजना के माध्यम से बेरोज़गार युवा अपनी भूमि पर 100, 200 व 500 किलोवाट का सौर ऊर्जा केन्द्र स्थापित कर पाएंगे। इसके लिए संयंत्र संस्थापकों को आगामी 25 वर्षों तक प्रतिमाह क्रमशः 20 हजार रुपये, 40 हजार रुपये तथा एक लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।
कलाकारों ने उपस्थित युवाओं से योजना का लाभ उठाने तथा अपने साथियों को इस योजना के बारे में जागरूक करने का आग्रह किया।
लोगों को बताया गया कि प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा के माध्यम से युवाओं के कौशल विकास को निखारने पर विशेष बल दे रही है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश के तकनीकी संस्थानों में चरणबद्ध आधार पर ड्रोन सर्विस तकनीशियन, आटिर् फिशियल इंटेलीजेंस और डाटा साईंस जैसे ऐसे पाठ्यक्रम आरम्भ किए जा रहे है जो भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करेंगे। कलाकारों ने युवाओं से आग्रह किया कि इन पाठ्यक्रमों का लाभ उठाकर रोज़गार प्रदाता बनें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत के बाद अब कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में अपना खोला कैंप कार्यालय

मंडी : मंडी सांसद कंगना रनौत के मंडी में अपना कार्यालय खोलने के बाद अब लोकसभा चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में अपना कैंप कार्यालय खोला है. यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रतिभा सिंह ने आज द्रंग विधानसभा के आरंग, बथेरी, रयाग्डी, नवलाए, सालगी, कटोैला, बागी, रूंझ क्षेत्रों का किया दौरा : केंद्र सरकार से हर वर्ग तंग: प्रतिभा सिंह

मंडी 6 दिसंबर । प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने आज द्रंग विधानसभा के आरंग, बथेरी, रयाग्डी, नवलाए, सालगी, कटोैला, बागी, रूंझ क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरों से ही सुनिश्चित हो ठोस एवं तरल कचरे का सही निष्पादन: एडीसी गंधर्वा राठौड़

धर्मशाला, 27 सितम्बर। ठोस और तरल कचरे के सही निष्पादन की शुरुआत घरों से ही होनी चाहिए। स्वच्छता से जुड़े विभागों को ठोस और तरल कचरे के निष्पादन को लेकर आम जनमानस को जागरूक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली विस में 6000 परिवारों को दिये मुफ्त गैस कनैक्शन: राम कुमार

ऊना : गृहिणी सुविधा योजना के तहत हरोली विधानसभा क्षेत्र में 6000 परिवारों को मुफ्त घरेलू गैस कनैक्शन वितरित किये जा चुके हैं। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश राज्य उद्योग विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो....
Translate »
error: Content is protected !!