राजेंद्र राणा के बेटे और पत्नी को हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने भाजपा के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा की पत्नी, बेटे अभिषेक राणा और अन्य की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली है। याचिकाकर्ताओं ने दायर शिकायत के खिलाफ हाईकोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी।
न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की अदालत ने इन याचिकाओं का निपटारा करते हुए ये आदेश दिए। जिला सिरमौर में क्रशर कंपनी के मालिक ने अभिषेक राणा, अनीता राणा और कमलेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। हिमाचल प्रदेश में खनन व्यवसाय से जुड़े एक बड़े विवाद में पुलिस ने धोखाधड़ी और चोरी के आरोप में केस दर्ज किया है।
बता दें कि ये क्रशर कंपनी जिला सिरमौर के पच्छाद पुलिस थाना के तहत स्थापित है। उल्लेखनीय है कि सिरमौर पुलिस थाना पच्छाद में कंपनी के मालिक अनिल चौहान ने अभिषेक राणा, अनीता राणा और कमलेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। अनिल ने आरोप लगाया है कि उनके साझेदार अभिषेक राणा और अनीता राणा ने साजिश के तहत जेसीबी मशीन की चोरी कर ली। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि मशीन की कीमत और ईएमआई का भुगतान उन्होंने स्वयं किया था।
कंपनी के मालिक अनिल ने दावा किया कि 12 अगस्त 2021 को किए गए एक अन्य समझौते में कंपनी के मुनाफे और परिसंपत्तियों को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया। पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 316(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। याचिकाकर्ता अभिषेक राणा की ओर से कहा गया कि जिस व्यक्ति ने यह आरोप लगाए हैं, उसके खिलाफ हाल ही में पंजाब के मोहाली में केस दर्ज करवाया गया है। प्रदेश सरकार के दबाव में उनके परिवार पर केस दर्ज किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 27 मार्च को

ऊना  : राजकीय आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में 27 मार्च क¨ प्रातः 10 बजे आईटीसी लिमिटेड कपूरथला फूड डिवीजन द्वारा कैम्पस साक्षात्कार का आय¨जन किया जा रहा है । इस संबंध में जानकारी देते...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2025 धूमधाम के साथ संपन्न : हिमाचल प्रदेश शक्तिपीठों और देवी-देवताओं की पावन भूमि : कुलदीप सिंह पठानिया 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया रहे समापन समारोह के मुख्य अतिथि एएम नाथ, चिंतपूर्णी (ऊना) :  धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंब के मेला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अबोहर की किसान की बेटी ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा में 9वां स्थान किया हासिल

एएम नाथ । शिमला/ अबोहर : अबोहर के पास काला टिब्बा गाँव के एक किसान की बेटी जन्नत हेयर का हिमाचल प्रदेश में न्यायिक अधिकारी के रूप में चयन हुआ है। हिमाचल प्रदेश लोक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लूटेरे फरार : स्तनोर अड्डे पर वेस्टर्न यूनियन की दुकान से दो लाख रुपये की लूट, लूटेरों ने तेजधार हथियार पकड़े हुए थे

गढ़शंकर, 08 अगस्त  : गढ़शंकर-होशियारपुर रोड पर स्तनोर बस अड्डे पर दत्त एंटरप्राइजेज दुकान से तीन लूटेरों ने लूट की घटना को अंजाम देते हुए दुकानदार से दो लाख रुपये लूट कर फरार हो...
Translate »
error: Content is protected !!