राज्यपाल   करेंगे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले  का शुभारंभ, चंबा का तीन दिवसीय  प्रवास  कार्यक्रम जारी : DC मुकेश रेपसवाल

by
एएम नाथ। चंबा, 27 जुलाई :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल   28 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर  मेला-2024 का विधिवत शुभारंभ करेंगे।  राज्यपाल के तीन दिवसीय  प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल  बताया कि  राज्यपाल  27  जुलाई (शनिवार) को सायः चंबा पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह  में रहेगा।
28 जुलाई को  राज्यपाल  सुबह 9.20  बजे श्री लक्ष्मी नारायण  जी को मिंजर अर्पित  करने के पश्चात सुबह 10 बजे चंबा के ऐतिहासिक  चौगान में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2024 का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
उन्होंने बताया कि राज्यपाल सांय 8.35 बजे अंतर्राष्ट्रीय मिंजर  मेला-2024 की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि भाग लेंगे । उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में  रहेगा। राज्यपाल 29 जुलाई को सुबह 5.30 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर   जाएंगे। वह सुबह 8.30 बजे चंबा से कांगड़ा रवाना होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए मंजूरी के बाद ब्यास नदी से खनन गतिविधियां शुरू करेगी सुक्खू सरकार : इमारती लकड़ी की निस्तारण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश

शिमला, 30 जुलाई :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के अधिकारियों को निगम के डिपो में रखी गई इमारती लकड़ी की निस्तारण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*घेरा से करेरी तक एचआरटीसी बस में सवार होकर पहुंचे उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया*

*ग्रामीणों से किए वायदे को निभाया, क्षतिग्रस्त सड़क के शीघ्र सुधार के दिए निर्देश* एएम नाथ।  शाहपुर, 30अक्तूबर।  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपने गत दिवस धारकण्डी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विंग कमांडर शहीद नमांश स्याल को श्रद्धांजलि की अर्पित

एएम नाथ। नगरोटा बगवां :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के पटियालखर गांव पहुंचकर दुबई एयर शो के दौरान हुए हादसे में शहीद हुए विंग...
हिमाचल प्रदेश

1 जुलाई से जिला ऊना में सिंगल यूज़ प्लास्टिक वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंधित: डीसी

ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत 1 जुलाई, 2022 से जिला ऊना में सिंगल यूज़ प्लास्टिक वस्तओं के उत्पादन, भंडारण, वितरण, बिक्री व उपयोग...
Translate »
error: Content is protected !!