राज्यपाल की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित

by

एएम नाथ। चम्बा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में आज चंबा के बचत भवन में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के संबंध में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आकांक्षी जिला चंबा तथा आकांक्षी विकास खंड तीसा व पांगी के विभिन्न विकासात्मक पहलुओं से संबंधित उपलब्धियों व कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित विकास पहलुओं के मुख्य प्रदर्शन संकेतकों के सम्बन्ध में विस्तृत समीक्षा की गई।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला चंबा को आकांक्षी जिला की श्रेणी से बाहर लाना है ताकि जिला चंबा राज्य के अन्य जिलों की तरह विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि कृषि, स्वास्थ्य, सड़क सुविधा तथा अन्य संकेतकों में सुधार के लिए जिला के जन प्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों तथा संबंधित विभागों के मंत्रियों के साथ विस्तृत चर्चा से आकांक्षी जिला व विकास खंडों से संबंधित मुख्य प्रदर्शन संकेतकों में सुधार किया जा सकता है।


बैठक में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक नीरज नैयर तथा डॉ. हंस राज ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों से संबंधित मुख्य प्रदर्शन संकेतकों में सुधार लाने के लिए बहुमूल्य सुझाव दिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आकांक्षी जिला होने के नाते चंबा जिले के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण का विशेष प्रावधान होना चाहिए। इसके अलावा जिला में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण के लिए 5 हेक्टेयर तक वन भूमि के परिवर्तन हेतु अनुमति के लिए राज्य सरकार को अधिकार दिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली 1.5 लाख रुपये की राशि को राज्य में पहाड़ी क्षेत्रों के लिए वृद्धि करने का सुझाव दिया।
बैठक में नीरज नैयर ने आकांक्षी जिला चंबा को केंद्र सरकार की ओर से विकास के लिए विशेष महत्त्व व निर्धारित नियमों में रियायत देने का सुझाव दिया। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के दूसरे चरण के निर्माण के संबंध में बहुमूल्य सुझाव दिए।
डॉ. हंस राज ने जिला की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार संबंधी आवश्यकताओं बारे सुझाव दिए।
इस अवसर पर जिला चंबा में रिसपोंसिबल टूरिज़्म के बारे में भी चर्चा की गई तथा अन्य राज्यों से आए विशेषज्ञों ने अनुभव सांझा करते हुए बहुमूल्य सुझाव दिए।
बैठक में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि राज्यपाल द्वारा दिए गए निर्देशों व मार्गदर्शन का शत-प्रतिशत अनुसरण सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में विधायक डी.एस. ठाकुर, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, एडीएम अमित मेहरा, एसडीएम प्रियांशु खाती, एसी टू डीसी अपराजिता, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर सिंह पठानिया, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग राजेश मोंगरा, अधीक्षण अभियंता एचपीएसईबीएल, जिला कार्यक्रम अधिकारी (परियोजना) जीवन कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जल शक्ति विभाग में इस वित्त वर्ष 4000 पद भरे जाएंगे : मुकेश अग्निहोत्री

जल शक्ति विभाग की कार्यशाला में बोले उपमुख्यमंत्री, कर्मचारियों के हित में होंगे निर्णायक फैसले रोहित जसवाल / एएम नाथ।  ऊना, 25 जुलाई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग में इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रो राम कुमार ने 27.85 लाख रूपये से बनने वाले सम्पर्क मार्ग का किया भूमिपूजन

ऊना: 16 जुलाई: हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार ने गत सायं पंडोगा में क्यारियां मोहल्ला तक बनने वाली कंकरीट सम्पर्क सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत रूप से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1900 रुपए मानदेय बढ़ाने के लिए कंप्यूटर अध्यापकों ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

शिमला  : हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस सचिव सुमन ठाकुर की अगुवाई में आज यहां मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और वर्ष 2024-25 के बजट में उनके...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को श्री आनंदपुर साहिब में मिलाया गया तो होगा विरोध : निमिषा मेहता

श्री आनंदपुर साहिब ज़िला ज़रूर बनना चाहिए, लेकिन गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को उसमें नहीं मिलाया जाना चाहिए गढ़शंकर :  पंजाब सरकार द्वारा नए घोषित किए जाने वाले ज़िले श्री आनंदपुर साहिब के मुद्दे पर,...
Translate »
error: Content is protected !!