राज्यपाल ने चम्बा के मैहला में नशा विरोधी रैली को दिखाई हरी झंडी …. नशामुक्त जीवन से ही संभव है सांस्कृतिक संरक्षण : राज्यपाल

by

एएम नाथ। चम्बा :. राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने आज चम्बा जिला के मैहला में आयोजित नशा विरोधी जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर ही हम अपनी समृद्ध संस्कृति की रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने कहा,“जब तक नशे की मांग नहीं रुकेगी, उसकी आपूर्ति भी नहीं रुकेगी,”। राज्यपाल स्थानीय खेल मैदान में आयोजित किसान मेला एवं नशा निवारण जागरूकता शिविर को संबोधित कर रहे थे।

यह कार्यक्रम डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, चम्बा के सहयोग से आयोजित किया गया। रैली में सैकड़ों स्कूली छात्रों ने भाग लिया और नशे के खिलाफ नारे लगाकर समाज को सशक्त संदेश दिया।
अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि नशा केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामाजिक समस्या है। उन्होंने कहा, “युवा शक्ति में बुराइयों को खत्म करने की क्षमता है, और यही शक्ति नशे को जड़ से समाप्त कर सकती है,”। उन्होंने कहा कि नशा निवारण की शुरुआत घर से होनी चाहिए और इसके लिए निरंतर, सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।


राज्यपाल ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि प्रदेश में एनडीपीएस मामलों में पिछले एक दशक में 340 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, “जो कभी पड़ोसी राज्यों की समस्या मानी जाती थी, वह अब हमारे घरों तक पहुंच चुकी है। ‘चिट्टा’ जैसे सिंथेटिक नशे ने हिमाचल में भी गहरी पैठ बना ली है।”
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, राज्यपाल ने बताया कि प्रदेश में व्यापक स्तर पर नशामुक्त अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसमें सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। उन्होंने विश्वविद्यालय एवं जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।


इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया।
राज्यसभा सांसद श्री हर्ष महाजन ने राज्यपाल की इस पहल को राष्ट्रहित में उठाया गया कदम बताया और कहा कि नशे की रोकथाम में माता-पिता की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नशे की चपेट में आए व्यक्तियों के शीघ्र उपचार की आवश्यकता पर बल दिया।
चम्बा के विधायक श्री नीरज नैयर ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए ‘गुड पेरेंटिंग’ और सामाजिक सतर्कता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने नशे के खिलाफ सख्त कानूनों को मंजूरी दी है।
भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने नशे के वैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए इसके शरीर और मन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने जनजागरूकता के माध्यम से इस समस्या से निपटने का आह्वान किया।


इससे पूर्व, डॉ. वाई.एस. परमार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने राज्यपाल का स्वागत किया और कहा कि नशा अब सीधे घरों तक पहुंच गया है, इसलिए इससे निपटने की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है।
अटारी जोन-1, लुधियाना के निदेशक डॉ. परविंदर शेरोन तथा पुलिस विभाग से श्री अभिमन्यु ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर एकलव्य कला मंच के पुलिस जवानों ने नशा उन्मूलन पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
कृषि विज्ञान केंद्र, चम्बा के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री सी.पी. वर्मा, उपायुक्त चम्बा श्री मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

नगर निगम ने परिवार सर्वे के तहत पंजीकरण व संशोधन की सुविधा शुरू

जिन परिवारों को नहीं हुआं पंजीकरण वह 31 मार्च तक करा सकते है बीबीएन, 26 मार्च (तारा) : नगर निगम बद्दी क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले सभी स्थानीय नागरिकों के लिए परिवार सर्वे के तहत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

36वें राष्ट्रीय ईनामी दंगल में पटके की कुश्ती कलवां गुज्जरां ने की जीत दर्ज : देशभर के विभिन्न अखाड़ों से आए लगभग 200 नामी पहलवानों ने लिया भाग

कमल कटारिया ।  हरोली /गढ़शंकर : पंजाब हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित गांव जक्खेवाल (बीटन) में आयोजित 36वें व ईनामी दंगल पटके की कुश्ती कलवां गुज्जरां ने जीत दर्ज की।  इस विशाल दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आम लोगों को उदारता से ऋण आवंटित करें बैंक अधिकारी जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक में एडीसी ने दिए निर्देश

हमीरपुर 14 दिसंबर। एडीसी मनेश यादव ने वीरवार को यहां हमीर भवन में जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक और नाबार्ड की एग्री क्लीनिक एवं एग्री बिजनेस सेंटर स्कीम की कार्यशाला...
हिमाचल प्रदेश

ग्रिडर मैन, आप्रेटर व हेल्पर के भरें जाएंगे 12 पद

ऊना, 8 नवंबर: मैसर्ज मैजिक ब्लेड प्राईवेट लिमिटेड बाथड़ी व मैसर्ज मुस्कान इंजिनीरिंग बाथड़ी ने ग्रिडर मैन, आप्रेटर व हेल्पर के 12 पद अधिसूचित किए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता...
Translate »
error: Content is protected !!