राज्यपाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की

by

एएम नाथ। शिमला :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शिमला स्थित रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि गांधी जी ने दुनिया को शांति और अहिंसा का संदेश दिया और आज प्रधानमंत्री उनके संदेश को अग्रेषित कर रहे हैं और दुनिया में शांति स्थापित करने की बात कर रहे हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने महात्मा गांधी की विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने गांधी जी की सत्य और अहिंसा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला। राज्यपाल ने भारतीय परंपराओं से गहरे जुड़ाव, ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के लिए महात्मा गांधी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के स्वदेशी, स्वराज, आत्मनिर्भरता और स्वच्छता के सिद्धांत से आज भी हम सभी को प्रेरणा मिलती है।
राज्यपाल ने महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
इसके पश्चात, राज्यपाल ने पूर्व प्रधान मंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सीटीओ चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
श्री शुक्ल ने कहा कि शास्त्री जी ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया। शास्त्री जी की सत्यनिष्ठा, विनम्रता और सादगी सभी देशवासियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति के गीत और भजन भी गाए।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, स्थानीय विधायक हरीश जनारथा, विधायक कैप्टन, रणजीत सिंह राणा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेन्द्र कुमार अत्री, पार्षद और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने ऐतिहासिक रिज मैदान से सीटीओ चौक तक पैदल यात्रा की। इसके बाद, उन्होंने ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस का भी दौरा किया और गणमान्य व्यक्तियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कॉफी का आनंद लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अस्पताल में भर्ती होने का विरोध करने वाले जगजीत डल्लेवाल के शुभचिंतक नहीं: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली – 1 माह से ज्यादा समय से मरणव्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल के स्वास्थ्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताते हुए पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुसाइड नोट में लिखा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का नाम – कौन हैं पायल मोदी?

जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स की डायरेक्टर पायल मोदी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। दो दिन पहले पायल मोदी की कंपनी पर ईडी की छापेमारी हुई थी। छापेमारी के बाद पायल मोदी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला उद्यमियों की वित्तीय सशक्तता हेतु फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित

एएम नाथ।  कुल्लू, 23 जनवरी : जिला उद्योग केंद्र द्वारा महिला उद्यमियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उद्योग केंद्र, कुल्लू की प्रबंधक प्रवीण लता ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कमेटी करेगी बंद मार्ग निरीक्षण – DC अनुपम कश्यप

रोहित भदसाली।  शिमला 31 अगस्त – बालूगंज में बंद रोड़ की बहाली के लिए चल रहे मरम्मत कार्यों के संपन्न होने के बाद 1 सितंबर 2024 को विशेष कमेटी निरीक्षण करेगी। यह कमेटी मार्ग...
Translate »
error: Content is protected !!