राज्यसभा चुनाव मामले में हर्ष महाजन को बड़ी राहत : हाईकोर्ट ने खारिज की अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका

by

एएम नाथ। शिमला : राज्यसभा चुनाव से जुड़े बहुचर्चित मामले में भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रख्यात अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया है।

मामला राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया और उससे जुड़े कानूनी पहलुओं से संबंधित है, जिसमें याचिकाकर्ता की ओर से गवाहों की आवश्यकता तथा जिरह की प्रक्रिया को लेकर आपत्ति जताई गई थी। याचिका में अदालत से इस प्रक्रिया को लेकर हस्तक्षेप की मांग की गई थी, लेकिन सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने याचिका को अस्वीकार कर दिया।
अदालत के इस फैसले के बाद अब मामले की आगे की कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी और ट्रायल प्रक्रिया पर किसी तरह की रोक नहीं लगेगी। इसे हर्ष महाजन पक्ष के लिए एक महत्वपूर्ण कानूनी जीत माना जा रहा है।
हर्ष महाजन के अधिवक्ता विक्रांत ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि अदालत ने तथ्यों और कानूनी पक्षों को देखते हुए याचिका को खारिज किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि मामले में आगे की सुनवाई सामान्य रूप से जारी रहेगी।
इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। राज्यसभा चुनाव से जुड़े इस मामले पर पहले से ही सियासी सरगर्मियां बनी हुई थीं और अब हाईकोर्ट के निर्णय के बाद दोनों पक्षों की निगाहें आगामी कानूनी प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

6 ड्रमों में लगभग एक हज़ार लीटर लाहन बरामद : नग्गर क्षेत्र के ऊपरी जंगलों में अवैध शराब विनिर्माण के ठिकानों से की बरामद

कुल्लू 11 दिसंबर :  उपायुक्त, आबकारी, जिला कुल्लू मनोज डोगरा ने बताया कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला कुल्लू के निरीक्षण दल द्वारा मंगलवार 10 दिसम्बर 2024 को नग्गर क्षेत्र के ऊपरी जंगलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हिमाचल निकेतन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया छह माह में निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। नई दिल्ली/ शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली के द्वारका स्थित हिमाचल निकेतन का दौरा कर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 145...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्तर पर आर्थिकी को सुदृढ़ करने में बैंक अहम : DC मनमोहन शर्मा

एएम नाथ। सोलन : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि समय पर ऋण प्रदान कर लक्षित वर्गों की आर्थिकी को मज़बूत करने में बैंक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मनमोहन शर्मा गत दिवस...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

तपोवन विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने प्रबंधों का लिया जायजा : अधिकारियों को दिए निर्देश, विस सत्र 19 से 23 दिसंबर तक होगा आयोजित

धर्मशालाः 13 दिसंबर। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार शाम को तपोवन में विधानसभा परिसर में शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को प्रबंधों को बेहतर बनाने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!