राज्य कर एवं आबकारी की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

by
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता
एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम-2011 और इसके तहत बनाए गए नियमों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उपायुक्त ने गत बैठक की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा ज़िला में अवैध लाहण और कच्ची शराब के मामलों को ट्रेस किये जायें ताकि ऐसे मामलों का उन्मूलन किया जा सके।
उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को जागरुकता के विषय में अधिक कार्य करने के निर्देश दिए तथा विद्यालयों व महाविद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान आयोजित करने के निर्देश दिए और संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वयक स्थापित कर प्रभावी कदम उठाने को कहा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में उपायुक्त राज्य कर व आबकारी नूतन महाजन ने कमेटी को अवगत करवाया गया कि आबकारी विभाग के द्वारा दिसम्बर-2024 से लेकर अब तक 304.175 लीटर (देसी व अंग्रेजी शराब) तथा 2392 लीटर लाहण पकड़ी गई है इसमें से लगभग 2 हज़ार लीटर लाहण सिर्फ कोलका क्षेत्र तथा 380 लीटर तीसा क्षेत्र से बरामद की गई है।
उन्होंने बताया कि मौके पर कोई भी व्यकित नहीं पाए गया तथा बिना किसी अप्रिय घटना के घटित होने से पहले त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर ही उक्त लाहण को नष्ट कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग ने पुलिस विभाग के साथ मिलकर 9 जनवरी 2025 को तुन्नुहट्टी में 20 पेटी देसी शराब संयुक्त रुप से पकड़ी गई है।
इसके अलावा विभाग ने ज़िला के विभिन्न विद्यालयों में उक्त कार्य को लेकर जागरुक्ता लाने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर आयोजित किये गए है।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा उपायुक्त राज्य कर व आबकारी नूतन महाजन , तहसीलदार दीक्षित राणा, सहायक आयुक्त राज्य कर व आबकारी राहुल कश्यप, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ हरित पुरी, ज़िला दवा निरीक्षक लवली ठाकुर, कार्यालय उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा से ओएसडी उमाकांत आनंद उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एलन मस्क  दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति : 17.48 लाख करोड़ रुपये की उनके पास संपत्ति – मुकेश अंबानी दुनिया के 12वें अमीर व्यक्ति

नई दिल्ली। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति कौन है। इसके बारे में तो आप जानते होंगे। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा संपत्ति किसके पास है। फोर्ब्स ने दुनिया के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चारों लोकसभा सीटों पर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी लड़ेगी चुनाव : र्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर हमीरपुर लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

बिलासपुर : राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी चारों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर हमीरपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे । राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करें जिप सदस्यः सतपाल सिंह सत्ती

उपायुक्त ने जिला परिषद् सदस्यों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ ऊना 29 जनवरी: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज जिला परिषद् सभागार में नव निर्वाचित जिला परिषद् सदस्यों को पद व गोपनीयता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11 सितंबर को होगी हिमाचल कैबिनेट की अहम बैठक, शिक्षा-स्वास्थ्य समेत कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर!

सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में जुटेगा मंत्रिमंडल, खाली पदों को भरने के प्रस्तावों पर भी हो सकता है फैसला एएम नाथ। शिमला, 6 सितंबर। हिमाचल प्रदेश सरकार ने आगामी मंत्रिमंडल बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!