राज्य में माइक्रो-सर्फेसिंग तकनीक से बनने वाला मैहतपुर-संतोषगढ़ पहला रोड़: सत्ती

by

ऊना 30 सितम्बर: मैहतपुर-संतोषगढ़ वाया रायपुर सहौड़ा सड़क का सुधारीकरण माइक्रो-सर्फेसिंग तकनीक से किया जा रहा है तथा हिमाचल प्रदेश में इस तकनीकी से बनने वाली यह पहली सड़क होगी। इस पर 95 लाख रूपये की राशि व्यय होने जा रही है। यह बात छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने आज इसी सड़क का भूमिपूजन कर कार्य को विधिवत शुरू करने के अवसर पर कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पिछले कार्यकाल में 4 करोड़ रूपये की राशि व्यय करके इस सड़क को चैड़ा करके स्तरोन्नत कर डबल लेन किया गया था तथा अब वर्तमान में इस सड़क की टारिंग एक अत्याधुनिक तकनीक से की जा रही है। जिसके तहत सड़क पर एक विशेष सामग्री की पतली परत चढ़ाई जाएगी तथा यह कार्य मजबूत होने के साथ-साथ कम समय में हो जाएगा।
सतपाल सत्ती ने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र को विकास की दृष्टि से विकसित करने के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद् मैहतपुर में लगभग में 20 करोड़ रूपये की राशि से विभिन्न विभागों के माध्यम से सरकारी क्षेत्र में विकास कार्य चल रहे हैं। 2.45 करोड़ रूपये की लागत से सामुदायिक भवन, 70 लाख रूपये से वार्ड 6 में पार्क बनाया गया है। 35 लाख से अम्बेदकर भवन, स्थानीय स्कूल में 40 लाख रूपये से हाल व 25 लाख रूपये की लागत से विद्यालय के प्रांगण का सुधार व सौंदर्यकरण किया गया है। नगर की गलियों व सड़कों को पक्का करने पर लाखों रूपये खर्च किये जा रहे हैं। एक करोड़ 77 लाख रूपये की लागत से स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 4 करोड़ की राशि से नगर में सीवरेज़ प्रणाली स्थापित की जा रही है। 4.21 करोड़ से 30 बिस्तर की सुविधा वाले सीएचसी बसदेहड़ा के भवन का निर्माण हो रहा है। पशुपालकों व किसानों सुविधा के लिए 83 लाख रूपये की लागत से पशुचिकित्सालय बसदेहड़ा का भवन बन रहा है। इसी तरह पूरे ऊना विधानसभा क्षेत्र के भीतर लगभग 1800 करोड़ रूपये के विकास कार्य चल रहे हैं जो इस विस क्षेत्र में एक अभूतपूर्ण रिकाॅर्ड है।
इस अवसर पर एसई लोक निर्माण जीएस राणा, एक्सियन राजेश गर्ग, जि़ला परिषद् अध्यक्षा नीलम कुमारी, नगर परिषद् अध्यक्षा अंजु कुमारी, उपाध्यक्ष अजय कुमार सोनी, पाषर्द विपिन कुमार, सोमनाथ व रितिका भारद्वाज, प्रधान हरीश पराशर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पहुलाल भारद्वाज, भाजपा प्रभारी संतोषगढ़ रामपाल सैणी, उपप्रधान चड़तगढ़ भारतभूषण, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद् वर्षा चैधरी तथा हरमेश प्रभाकर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

कुंभ, वृंदावन व अन्य राज्यों में धार्मिक समागमों से लौटने वालों के होंगे कोविड टेस्टः डीसी

कोरोना से अत्याधिक संक्रमित राज्यों से आने वालों को भी कराना होगा कोविड टेस्ट रोपड़ व होशियारपुर में भंडारे व लंगर इत्यादि में शामिल होने वालों के भी होंगे कोरोना टेस्ट ऊना  : देश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत से सीजफायर के ऐलान के बाद पाकिस्तान ने की चीन से की बात…अब क्या होगा आगे?

नई दिल्ली ।   भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर का ऐलान किया गया। हालांकि, कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान ने नापाक साजिश करते हुए फिर से ड्रोन हमले कर दिए। इन हमलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस ने ब्लॉगर को किया गिरफ्तार, खुद को बताता था पत्रकार : शिक्षण संस्थान संचालक से मांगी थी घूस

एएम नाथ। कांगड़ा  : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में विजिलेंस की टीम ने एक ब्लॉगर को गिरफ्तार किया है। ये ब्लॉगर खुद को पत्रकार बताता था। बता दें कि इसने जमीन के मामले में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खैरा ने कैबिनेट मंत्री मीत हेयर पर लगाए गंभीर आरोप : सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में हुई एफआईआर में शामिल एक आरोपी, मीत हेयर के विवाह में शामिल हुआ था और अब चुनाव प्रचार में दे रहा दिखाई

संगरूर : कांग्रेस के प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैरा ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खैरा ने फोटो व वीडियो क्लिपिंग दिखाते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!