राज्य स्तरीय घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव, 2026 का हुआ समापन, कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

by
आयुष, कानून, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत, मंत्री राजेश धर्माणी भी विशेष तौर पर रहे मौजूद
एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 09 अप्रैल राज्य स्तरीय घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव 2026 का समापन समारोह हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयुष, कानून, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि यादविंद्र गोमा ने मेला ध्वज को विधिवत उतारकर पांच दिवसीय इस ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक मेले के समापन की घोषणा की।May be an image of one or more people and text
समारोह के दौरान मुख्यातिथि ने विभिन्न वर्गों में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को गुर्ज, पटका एवं नकद इनामी राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया।May be an image of text
सामान्य वर्ग के मुकाबलों में विजेता रहे लाली फगवाड़ा को 51हजार रूपये की नगद राशि और गुर्ज दिया गया और उपविजेता रहे गुरजीत मकरोडा पंजाब को 41 हजार रुपये की नगद राशि दी गई ।
बाल केसरी वर्ग में विजेता रहे अभिनाश चांदपुर को 51 सौ रूपये और गुर्ज दिया गया जबकि उप विजेता रहे ओमवीर बिलासपुर को 41 सौ रूपये की नगद राशि दी गई।May be an image of one or more people and text
बिलासपुर केसरी के मुकाबलों में विजेता रहे आयुष चांदपुर इनको 11 हजार रुपये और गुर्ज दिया गया तो वहीं उपविजेता करण घुमारवीं को 9 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।
हिमाचल केसरी के मुकाबलों में विजेता रहे शुभम पनौल को 21 हजार रुपये की राशि और गुर्ज प्रदान किया गया तथा उप विजेता रहे धीरज मंडी को 15 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।May be an image of one or more people and text
महिलाओं के मुकाबलों में विजता रही रानी सोलन को 15 हजार रुपये की राशि और गुर्ज प्रदान किया गया और उप विजेता राधा सोलन को 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।May be an image of one or more people and text
इससे पहले मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया।May be an image of one or more people and text
समापन समारोह में पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंजना धीमान, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन, नगर परिषद घुमारवीं की पूर्व अध्यक्ष रीता सहगल, पूर्व उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, डीसीपी विशाल शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

68 साल के व्यक्ति के साथ 11 करोड़ की ठगी : शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर लूटा

मुंबई : मुंबई के एक 68 साल के व्यक्ति के साथ 11 करोड़ रुपए ठगी हुई है। बुजुर्ग को शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर लूट गया है। मोटी कमाई का झांसे में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों को मुफ्त में मिलने वाली कानूनी सहायता से करवाया अवगत

जिला बाल संरक्षण इकाई चम्बा ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं कार्यशाला की आयोजित एएम नाथ। चम्बा : जिला बाल संरक्षण इकाई चम्बा द्वारा खंड समिति हॉल हरदासपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामलीला मंच का लोकार्पण : सतपाल सत्ती ने बसदेहड़ा में किया

ऊना, 26 सितंबरः छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज बसदेहड़ा में 12 लाख रूपए की राशि से निर्मित रामलीला मंच का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए के अंतर्गत लंबित मामलों का निर्धारित समय में किया जाए निपटारा : DC मुकेश रेपसवाल

एफसीए मामलों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा, 16 मार्च : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों की प्रक्रिया में...
Translate »
error: Content is protected !!