68 साल के व्यक्ति के साथ 11 करोड़ की ठगी : शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर लूटा

by

मुंबई : मुंबई के एक 68 साल के व्यक्ति के साथ 11 करोड़ रुपए ठगी हुई है। बुजुर्ग को शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर लूट गया है। मोटी कमाई का झांसे में एक बुजुर्ग को अच्छा खासा नुकसान हुआ है। मुंबई के एक 68 साल के व्यक्ति के साथ 11 करोड़ रुपए ठगी हुई है। बुजुर्ग को शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर लूट गया। इस बुजुर्ग ने इंटरनेट पर निवेश से जुड़ा एक लुभाने वाला विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में ज्यादा मुनाफे का दावा किया गया था। भरोसा होने पर उन्होंने विज्ञापन में दिए गए लिंक पर क्लिक कर दिया। उनको लिंक के माध्यम से एक WhatsApp ग्रुप में जोड़ा गया था।

इस ग्रुप में खुद को शेयर मार्केट का एक्सपर्ट बताने वाले फर्जी एनालिस्ट और कुछ कथित ग्राहक लगातार बातचीत कर रहे थे। ग्रुप में मोटी कमाई,IPO में निवेश और प्रेफरेंशियल शेयरों से बड़ा फायदा होने की बातें की जाती थीं। इन बातचीतों से बुजुर्ग को भरोसा दिलाया गया कि निवेश पूरी तरह सुरक्षित है। बुजुर्ग ने जालसाजों के झासें में आकर 20 दिनों में करीब 11 करोड़ रुपए 12 से ज्यादा खातों में ट्रांसफर किए।

कैसे होती है ठगी! इस तरह के मामलों में WhatsApp ग्रुप में फ्रॉड/फेक एनालिस्ट और ग्राहक बात करते हैं। इनकी तरफ से मोटी कमाई,IPO और प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट की बात होती है। इनके झांसे में फंसे व्यक्ति को App पर फर्जी पोजीशन और बड़ा MTM मुनाफा दिखाता है। इस मामले में भी पीड़ित व्यक्ति को 11 करोड़ का निवेश बढ़कर 18 करोड़ रुपए दिख रहा था। इसे विड्रॉ करने की कोशिश पर उनसे 8 करोड़ रुपए और मांगे गए। इसी दौरान उन्हें ठगी का शक हुआ और पूरा मामला सामने आया।

आप के साथ हुई है ठगी तो क्या करें? अगर आप के साथ इस तरह की कोई ठगी होती है तो तुरंत 1930 पर कॉल करके जानकारी दें। 1930 -National Cyber Crime Reporting Portal है। अपने बैंक को भी तुरंत सूचना दें।

शेयर बाजार फ्रॉड से कैसे बचें :  सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैनलों से दूर रहें। कोई भी अनरजिस्टर्ड एडवाइजरी ज्वाइन ना करें। बिना जांच के किसी को पैसा ना दें। कोई ट्रेड करनी है तो अपने अकाउंट में खुद करें। किसी और को पैसा ना दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अगर कोई हमसे गलती हुई है तो क्षमा करें देवी देवता : 2023 की आपदा के बाद प्रभावी कदम उठाने की बजाय सोई रही सरकार : जयराम ठाकुर

सरकार को बयानबाजी के बजाय प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता मुख्यमंत्री राजनीति से बाहर निकले और अपनी जिम्मेदारी उठाएं क्या सुक्खू सरकार ने 2023 आपदा के लिए केंद्र से मिले पैसे आपदा प्रभावितों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मासूम दो बहनों की कार में तड़प-तड़पकर मौत : मरम्मत के लिए खड़ी कार में लॉक हुईं थी दोनों बहनें

अलवर : राजस्थान के अलवर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आ रहा है. यहां कार में दम घुटने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई है. यह मामला अलवर के वैशाली नगर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्की में भीषण अग्निकांड में बच्चे की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

अंगीठी को घर के भीतर ले जाने के बाद आग भड़कने की आशंका एएम नाथ। सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की बाजार में देर रात एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके...
article-image
पंजाब

Chowdhary Rakesh Kumar Promoted to

Nawanshahr/Daljeet Ajnoha/Nov.11 Sub-Inspector Rakesh Kumar, posted at Behram Police Station, has been promoted to the rank of Inspector. On this occasion, Senior Superintendent of Police (SSP) Dr. Mehtab Singh and Superintendent of Police (Investigation)...
Translate »
error: Content is protected !!