राज्य स्तरीय टीचर फेस्मेट में पद्दी सूरा सिंह के अध्यापक गुरिंदर सिंह ने दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया

by
गढ़शंकर, 20 फरवरी: पंजाब के समूह सरकारी स्कूलों के अध्यापकों का राज्य स्तरीय टीचर फेस्ट मुकाबला 2026 जिला फतेहगढ़ सहिब के बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज में करवाया गया। इन मुकाबलों में विभिन्न 10 थीमों तहत पंजाब के 23 जिलों के प्रथम रहे अध्यापकों ने पेशकारी दी। इन मुकाबलों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को और बढ़िया ढंग से पढ़ाने के लिए नई-नई तकनीक, मॉडलों, किटें  आदि तैयार करना था। होशियारपुर जिले के लिए बड़े गर्व की बात रही कि इन थीमों में एक आई.टी. टूल में जिले के ब्लॉक गढ़शंकर-2  में पड़ते सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पद्दी सूरा सिंह के साइंस अध्यापक गुरिंदर सिंह ने पूरे पंजाब में द्वितीय स्थान हासिल किया। गुरिंदर सिंह ने एक.आर. तथा वी.आर. तकनीकी का प्रयोग करते हुए अध्यापन को और भी प्रभावशाली बनाने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया था। उनकी इस प्राप्ति से पूरे ब्लॉक तथा पूरे जिले को गर्व प्राप्त हुआ। इस मौके प्रिंसिपल श्री कृपाल सिंह तथा समूह स्टाफ ने गुरिंदर सिंह को मुबारकबाद देते भविष्य में और प्राप्तियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं। प्रिंसिपल कृपाल सिंह जी ने बताया कि उनकी प्राप्ति से न केवल स्कूल का मान बढ़ा है  बल्कि बल पूरे जिले होशियारपुर को उन पर गर्व है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका : कांग्रेस छोड़ने की भी चर्चाएं तेज- विधायक विक्रमजीत चौधरी ने सचेतक पद से इस्तीफा दिया, आप में हो सकते शामिल

जालंधर : लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिवंगत चौधरी संतोख सिंह के बेटे विधायक विक्रमजीत चौधरी ने सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के...
article-image
पंजाब

गुरप्रीत मर्डर केस में बड़ा खुलासा : SIT का दावा- अमृतपाल के राज जानता था इसलिए कराई हत्या

फरीदकोट। ‘वारिस पंजाब दे’ के कोषाध्यक्ष रहे गुरप्रीत सिंह हरिनौ की हत्या के मामले में एसआईटी ने अदालत में पेश चालान में दावा किया कि उसकी हत्या डिब्रूगढ़ जेल में बंद सासंद अमृतपाल सिंह ...
article-image
पंजाब

छप्पड़ के पानी को सिंचाई के लिए प्रयोग करने हेतु डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने 13 लाख से अधिक लागत वाले प्रोजेक्ट का किया आरंभ

गढ़शंकर, 19 मार्च:  आज क्षेत्र के गांव टब्बा में भूमि तथा जल संरक्षण विभाग पंजाब द्वारा छप्पड़ के पानी को लिफ्ट करके जमीन दोज पाइपलाइन प्रोजेक्ट की शुरुआत क्षेत्रीय विधायक व डिप्टी स्पीकर जय...
article-image
पंजाब

बेअदबी कानून पर 6 अप्रैल को अमृतसर में पंथक बैठक : एसजीपीसी ने जत्थेबंदियों को साझी राय बनाने के लिए बुलाया

अमृतसर : सिख धर्म से जुड़े सबसे संवेदनशील मुद्दों में शामिल श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए बनाए जा रहे कानून पर विचार करने हेतु छह अप्रैल को...
Translate »
error: Content is protected !!