राज्य स्तरीय विश्व वेटलैंड दिवस का आयोजन रिवालसर में : रिवालसर वेटलैंड को अंतरराष्ट्रीय दर्जा प्रदान करने के प्रयास: डॉ.अत्री

by
मंडी, 02 फरवरी। विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य वेटलैंड प्राधिकरण द्वारा राज्य स्तरीय समारोह आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, रिवालसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य वेटलैंड प्राधिकरण के संयुक्त सचिव डॉ. सुरेश चंद अत्री ने शिमला से ऑनलाइन माध्यम से की जबकि स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे।
इस अवसर पर डॉ. सुरेश चंद अत्री ने बताया कि विश्व वेटलैंड दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के अनेक स्थानों पर इस दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य सरकारी एजेंसियों, गैर सरकारी संस्थाओं तथा सामुदायिक जनसमूहों की सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने तथा वेटलैंड के संरक्षण और उसके व्यापक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कार्य करना है।
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में रिवालसर वेटलैंड्स को अंतरराष्ट्रीय दर्जा प्रदान करने के लिए राज्य वेटलैंड प्राधिकरण प्रयास करेगा। उन्होंने बताया कि रिवालसर वेटलैंड के संरक्षण व संवर्धन के लिए वन विभाग, मंडी से एक प्लान तैयार करने का आग्रह किया गया है।
डॉ0 अत्री ने बताया कि इस दिवस से पूर्व 27 जनवरी से पहली फरवरी तक रिवालसर तथा उसके आस-पास के क्षेत्र में एक अभियान चलाया गया जिसमें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। अभियान के दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा क्षेत्र के लोगों को वेटलैंड के महत्व बारे जानकारी प्रदान कर उन्हें जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश राज्य वेटलैंड प्राधिकरण के वैज्ञानिक रवि शर्मा ने भी अपने विचार रखे तथा उपस्थित लोगों को झीलों का प्रकृति में क्या महत्व है के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को वेटलैंड मित्र की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में रिवालसर तथा आस-पास के स्कूलों के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।
इस अवसर पर चित्रकला सहित अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

मैं गद्दार नहीं हूं, जल्द भारत लौटेंगी और पति नसरुल्लाह भी साथ : अंजू

नई दिल्ली :  भारत से पाकिस्तान गईं अंजू का नया वीडियो सामने आया है. इसमें उन्होंने कहा कि वो गद्दार नहीं हैं और भारत से बहुत प्यार करती हैं. वीडियो में अंजू कहती हैं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिंदू धर्म वाले बयान पर बोले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती : राहुल गांधी के भाषण को तोड़-मरोड़ कर शेयर करने वालों को किया जाना चाहिए दंडित

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में दिए गए ‘हिन्दू धर्म’ वाले बयान पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इंडियन यूथ कांग्रेस के ‘एक्स’ हैंडल से शेयर किए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया ‘3-जी फॉर्मूला’ : एचआईवी की रोकथाम के लिए गैट अवेयर, गैट टेस्टिड और गैट विक्ट्री ओवर एचआईवी ‘3-जी फॉर्मूला’

एएम नाथ : शिमला : शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 37वें विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यह कार्यक्रम ‘सही राह पर चलें’ विषय पर आधारित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिकवरी के लिए लाए लुटेरे ने छुपाए पिस्तौल से पुलिस पर की फायरिंग : पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

मंडी गोबिंदगढ़ :  पुलिस के साथ हुए  देर रात एक एनकाउंटर में लुटेरा घायल हो गया। लुटेरे ने पुलिस पर फायरिंग की तो जवाबी कार्रवाई में लुटेरे के पांव में गोली लगी। जिसके बाद...
Translate »
error: Content is protected !!