राज्य स्तरीय सायर महोत्सव 16, 17 व 18 सितम्बर को होगा आयोजित – संजय अवस्थी

by
एएम नाथ। अर्की :   अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की उपमण्डल का ऐतिहासिक राज्य स्तरीय सायर महोत्सव का आयोजन 16, 17 व 18 सितम्बर, 2025 को अर्की के चौगान मैदान में किया जाएगा। संजय अवस्थी आज यहां राज्य स्तरीय सायर महोत्सव के सफल आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक कर रहे थे।
संजय अवस्थी ने कहा कि सभी विभाग तथा स्थानीय लोगों के समन्वय से मेले का सफल आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय मेले में सांस्कृतिक संध्याएं मुख्य आकर्षण रहेंगी। सांस्कृतिक संध्याओं में प्रदेश व स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने उपमंडलाधिकारी अर्की को मेले के सफल आयोजन के लिए शीघ्र विभिन्न उप समितियों का गठन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने व नशे से दूर रखने के लिए मेले में विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि मेले में सफाई व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि किसी भी नागरिक को असुविधा न हो। उन्होंने परिवहन विभाग को मेले के दौरान यात्रियों को लाने व उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रात्रि बस सुविधा चलाने के निर्देश भी दिए।
संजय अवस्थी ने विभिन्न विभागों को मेले के दौरान प्रदर्शनियां लगाने व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में लगाई गई उत्कृष्ट प्रदर्शनियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
उपायुक्त एवं राज्य स्तरीय सायर मेला के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, बाघल लैंड लूजर सोसायटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, महाप्रबंधक उद्योग सुरेन्द्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता संजीव सोनी, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अजय शर्मा सहित विभिन्न विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में 184 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित की : नादौन में 8-लेन स्विमिंग पूल और शूटिंग रेंज सुविधा वाला बहुद्देश्यीय खेल परिसर का निर्माण

रोहित भदसाली। हमीरपुर ; मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला हमीरपुर में 184 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। उन्होंने नादौन क्षेत्र के खरीड़ी में 65...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बागवानों ने पालमपुर में सीखे खुंब उत्पादन के गुर

ऊना, 29 अक्तूबर – किसानों की आय बढ़ाने और स्वरोजगार सृजन हेतू बागवानी विभाग ने जिला ऊना के किसानों के लिए कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में खुम्ब (मशरूम) की खेती करने और उसके बेहतर रखरखाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना और हमीरपुर के बागवानी अधिकारियों का दल पहुंचा बेंगलुरु, हिमाचल में जरबेरा फूलों की खेती की संभावनाओं पर की चर्चा

रोहित जसवाल।  ऊना, 5 दिसंबर. हिमाचल प्रदेश के ऊना और हमीरपुर जिलों के 11 अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बागवानी विभाग ऊना के उप-निदेशक डॉ. के.के. भारद्वाज और हमीरपुर जिले के उपनिदेशक डॉ. राजेश्वर परमार...
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक 5 मई को

ऊना :  जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक 5 मई को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में आय-व्यय का अनुमोदन, जिला परिषद के वार्षिक बजट 2022-23 का अनुमोदन,...
Translate »
error: Content is protected !!