25 वर्षीय युवती से कथित दुष्कर्म के मामले में हिमाचल भाजपा अध्यक्ष का 81 वर्षीय भाई गिरफ्तार

by

इलाज के बहाने युवती से दुष्कर्म का है आरोप

एएम नाथ। सोलन :  प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का 81 वर्षीय भाई रामकुमार बिंदल को सोलन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रामकुमार बिंदल पर 25 साल की युवती ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में सोलन के डीएसपी अनिल डौलटा ने कहा कि रामकुमार बिंदल सोलन का जाना-माना वैद्य है।
सोलन के पुराने बस स्टैंड के पास उनकी बालमुकुंद एंड फर्म नाम से दुकान है। उसके पिता भी वैद्य रहे हैं।               आरोपी इसके सनातन धर्म मंदिर ट्रस्ट का प्रधान भी है। यही नहीं, वह लंबे समय से आरएसएस से जुड़ा है। पुलिस ने 81 साल के रामकुमार बिंदल के खिलाफ युवती की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की है। डीएसपी अनिल डौलटा ने कहा कि पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दी थी। उसने कहा कि वह काफी समय से बीमार है।
उन्होंने आधुनिक चिकित्सा से इलाज करवाया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। वह 7 अक्तूबर को सोलन में पुराना बस अड्डा के पास रामकुमार बिंदल के पास उपचार करवाने गई। वहां रामकुमार को बीमारी के बारे में बताया। इस बीच जांच करने के बहाने आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। उसने पीड़िता का हाथ पकड़कर नसें दबानी शुरू कीं और उसकी यौन समस्याओं के बारे में सवाल पूछने लगा। उसने कहा कि प्राइवेट पार्ट चेक करना है।
उसने विरोध के बावजूद इसे चेक किया। इसी दौरान उसने दुष्कर्म किया। पीड़िता भागकर थाने पहुंची। पुलिस ने इस केस में बयान दर्ज कर लिए हैं। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर रही है। महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने इस केस का संज्ञान लेकर एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

योग चेतना ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब गढ़शंकर द्वारा शहीदी दिवस के अवसर पर निःशुल्क मैडिकल कैंप आयोजित

गढ़शंकर, 25 दिसंबर: योग चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा स्थानीय गुरुद्वारा भाई तिलकू जी में माता गुजर कौर, साहिबजादों और सभी शहीदों की याद में एक गुरमत समारोह का आयोजन किया और रोटरी क्लब...
पंजाब

स्थानीय निकाय चुनावों  संबंधी रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को चुनाव आयोग की हिदायतों से करवाया गया परिचित

जिला चुनाव अधिकारी ने चुनाव अधिकारियों को सुचारु रुप में चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करने के दिए निर्देश कहा,  चुनाव में नामांकन के दौरान उम्मीदवारों को नो ड्यू सर्टिफिकेट पेश करने की जरुरत नहीं...
article-image
पंजाब

फ़िल्म मस्सिया : गढ़शंकर में रिलीज हुआ पंजाबी फिल्म ‘मस्सिया’ का पोस्टर

गढ़शंकर : मैगना प्रोडक्शन इंडिया ने आज गढ़शंकर में अपनी दूसरी फिल्म मस्सिरा का पोस्टर जारी किया। शिरोमणि अकाली दल के जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने मुख्य अतिथि के रूप...
article-image
पंजाब

खेल हमें मानसिक व शारीरिक तौर पर मजबूत मनाते हैं: सांसद मनीष तिवारी

गांव शामपुरा के स्पोर्ट्स फेस्टिवल में की शिरकत, ओपन जिम के लिए 3 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान रोपड़, 15 अक्तूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी...
Translate »
error: Content is protected !!