रामपुर के धमनी क्षेत्र में पानी के टैंक से मिला एक व्यक्ति का शव

by

एएम नाथ। रामपुर :  शिमला की तहसील रामपुर के धमनी क्षेत्र में पानी के टैंक से एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार थाना रामपुर को शनिवार को दिन में सूचना मिली थी कि धमनी में स्थित पानी के टैंक में किसी व्यक्ति की लाश तैर रही है।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को टैंक से बाहर निकाला। मृतक की पहचान हीरालाल पुत्र जियालाल निवासी गांव पनोली, डाकघर डन्सा, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है। हीरालाल वर्तमान में जल शक्ति विभाग में वर्कर के रूप में कार्यरत था।
पुलिस द्वारा शव का निरीक्षण किया गया और मौके पर पंचनामा भरने के साथ गवाहों के बयान कलमबंद किए गए। प्रारंभिक जांच और गवाहों के बयानों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मौत पानी में अचानक गिरने के कारण हुई है।
फिलहाल इस मामले में थाना रामपुर द्वारा बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आगे की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंबा के सरोल में रावी में गिरी थार, दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल 

एएम नाथ। चंबा :   हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के तीसा-चंबा मार्ग पर सरोल में एक महिंद्रा थार वाहन सड़क हादसे का ​शिकार हो गया है। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

62 की उम्र में कम एज के लड़को को डेट करती है महिला : हैरान करने वाला बताया कारण

नई दिल्ली  : कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती। प्यार जाति, धर्म, समुदाय, अमीर-गरीब का भेद न देखता है और न ही समझता है। लेकिन आज का प्यार अब उम्र और लिंग का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने माता चिंतपुर्णी मंदिर में माथा टेका

ऊना – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला ऊना के प्रवास के दौरान माता चिंतपुर्णी मंदिर पहंुचकर माथा टेका और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने हवन में पूर्णाहुति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई में कारीगरों को सरकारी नौकरी लगने के लिए मिले राष्ट्रीय व्यावसाय प्रमाण पत्र

युवाओं में खुशी की लहर ऊना : हिमाचल सरकार व भारत सरकार द्वारा क्राफट टेªनिंग स्कीम के अर्न्तगत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया और...
Translate »
error: Content is protected !!