करसोेग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस समारोह : स्वतंत्रता सेनानियों व कारगिल शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित

by
करसोग  : करसोग में 75वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोेग में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी नागरिक करसोग नरेंद्र सिंह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए।
उन्होंने इस अवसर पर ध्वजारोहण कर पुलिस, होमगार्ड के जवानों, एनसीसी, एनएसएस, स्काउंट एंड गाइड और रेंजर्स एडं रोवर्स द्धारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। उपमंडलाधिकारी ने इस अवसर पर शहीद स्मारक जाकर देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले शहीदों को भी श्रद्धाजंलि अर्पित की।
मुख्यातिथि ने इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश व क्षेत्र के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी जानते है कि आज ही के दिन 1950 में हमारें देश का संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ था, तभी से इस दिन को हर वर्ष गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। उन्होंने कहा कि हमारें संविधान ने हर एक देशवासी को सशक्त किया है। आज देश ने तरक्की की जिन उंचाईयों को छुआ है, वह केवल हमारें लोकतंत्र से मिली गणतान्त्रिक शक्तियों से ही संभव हुआ है।
उन्होंने कहा कि आज भारत देश विश्व पटल पर चारों ओर अपना परचम लहरा रहा है। हमारा देश जिस वैश्विक स्तर पर खड़ा है, वहां पहुंचने में हमारें शिक्षक, वैज्ञानिक, इंजीनियर्स, डाॅक्टर्स, सेना सहित देश के असंख्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है, जिसे कभी भूलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि हम सब इस गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रण ले की गंाधी, पंडित नेहरू, सुभाषचंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह जैसी अनेक पुण्य-आत्माओं की कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।
गणतंत्र के इस उत्सव के दौरान मुख्यातिथि द्धारा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना योगदान देने वाले क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों ग्याहरु राम व सुंदर लाल को शाॅल, टोपी व समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के कारगिल शहीद तोयधर की पत्नी सुमिता देवी को भी इस अवसर पर प्रशासन की और से शाॅल, टोपी व समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी नागरिक नरेंद्र सिंह ने क्षेत्र से संबंध रखने वाले पदमश्री अवार्ड विजेता नेकराम शर्मा व महेश कुमार को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों द्धारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
मुख्यातिथि ने सांस्कृति कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विभिन्न प्रतिभागियों, मार्चपास्ट प्रस्तुत करने वाले पुलिस, होमगार्ड के जवानों, एनसीसी, एनएसएस रेंजर्स एंड रोवर्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले क्षेत्र के विभिन्न लोगों को भी समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सविता गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस समिति के अध्यक्ष हरिओम शर्मा, तहसीलदार करसोग कैलाश कौंडल, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी पूर्व सैनिक व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईजीएमसी शिमला में अत्याधुनिक 3 टेस्ला एमआरआई मशीन के शुभारंभ से मरीजों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

मुख्यमंत्री का आईजीएमसी में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन स्थापित करने के लिए विधायक हरीश जनारथा ने किया आभार व्यक्त एएम नाथ। शिमला : विधायक हरीश जनारथा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का इंदिरा गांधी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नैना प्लस की टीम ने जीता गूलर वाला क्रिकेट टूर्नामेंट : नानकपुर को हराकर फाइनल ट्रॉफी पर किया कब्जा 16 टीमों ने लिया हिस्सा

बद्दी 27 मार्च : (तारा) :  महादेव स्पोर्ट्स क्लब गुल्लरवाला द्वारा करवाए गए एक दिवसीय टूर्नामेंट में नैना प्लस की टीम ने नानकपुर की टीम को हराकर फाइनल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टूर्नामेंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खेल अनुशासन तथा नेतृत्व जैसे गुण विकसित करने में महत्वपूर्ण – राम कुमार चौधरी

नालागढ़ में 69वीं राष्ट्रीय स्तरीय अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न बीबीएन, 23 जनवरी : दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि खेल युवाओं को अनुसाशित बनाकर उनमें टीम वर्क, नेतृत्व और हार-जीत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मातम में बदली खुशियां, 12 जिंदगियां तबाह – एक परिवार पर पड़ी कोहरे की मार

रतिया :  हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया में धुंध की वजह से शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ था. इस हादसे में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं. मरने वालों...
Translate »
error: Content is protected !!