जोगिन्दर नगर में एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा ने फहराया तिरंगा : पुलिस, होमगार्ड तथा एनसीसी की टुकडियों ने प्रस्तुत किया भव्य मार्च पास्ट, एसडीएम ने ली सलामी

by
जोगिन्दर नगर, 26 जनवरी : उपमंडल जोगिन्दर नगर का 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह पुराने मेला ग्राउंड के प्रांगण में बड़े धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी व एनएसएस की टुकडिय़ों की परेड़ का निरीक्षण किया तथा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली तथा अपना शुभ संदेश दिया। इसके बाद एसडीएम ने परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी भागीदारी देने वाले संस्थानों को पुरस्कृत भी किया।
इस मौके पर अपना शुभ संदेश देते हुए एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा ने सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन हम सब देशवासियो के लिए एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक अवसर है। 26 जनवरी, 1950 को, इसी ऐतिहासिक दिन, हमारे देश में संवैधानिक व्यवस्था लागू हुई और हमारा देश विश्व भर में सबसे बड़े लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में हिमाचल प्रदेश के वीर सपूतों ने भी अहम भूमिका निभाई। आजादी के बाद भी हिमाचल प्रदेश सहित जोगिन्दर नगर उपमंडल के अनेकों वीर सैनिकों ने समय-समय पर मातृभूमि की रक्षा के लिए हमेशा अग्रणी मोर्चे पर कार्यरत रहे हैं। उन्होने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज अकेले जोगिन्दर नगर क्षेत्र से ही हजारों लोग तीनों सेनाओं में ही नहीं बल्कि अर्द्ध सैनिक बलों में भर्ती होकर देश की सेवा में लगे रहे हैं। उन्होने इस पावन अवसर पर पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके परिजनों को भी याद किया।
उन्होंने जोगिन्दर नगर उपमंडल में हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के सामाजिक, आर्थिक उत्थान एवं कल्याण के साथ-साथ विकास के क्षेत्र में भी एक नई गाथा लिखी है। जोगिन्दर नगर उपमंडल की ही बात करें तो आज इस क्षेत्र में गांव-गांव तक सडक़, बिजली, शुद्ध पेयजल, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ अन्य तमाम मूलभूत सुविधाओं का लाभ ही नहीं पहुंचा है बल्कि इनका समुचित विस्तार भी हुआ है।
एसडीएम ने कहा कि सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने में जोगिन्दर नगर प्रशासन हमेशा अग्रणी भूमिका में खड़ा रहेगा। उन्होने कहा कि गत वर्ष आई प्राकृतिक आपदा के दौरान जोगिन्दर नगर उपमंडल के प्रभावित परिवारों को भी सरकार के दिशा निर्देशों के तहत न केवल समयबद्ध राहत सामग्री पहुंचाई गई है बल्कि मिलने वाली राहत राशि को भी पीडि़तों को चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाया जा रहा है।
इससे पहले उन्होंने गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हे याद किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि द्वारा मार्च पास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वालों को सम्मानित भी किया।
इस समारोह में तहसीलदार जोगिन्दर नगर डॉ. मुकुल शर्मा, तहसीलदार लडभड़ोल उर्मिला सुमन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शहरी निकाय व पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के पदाधिकारी व प्रतिनिधियों सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हादसा- किन्नौर के पांगी नाला में सतलुज में समाई कार, एक घायल 2 लापता

  एएम नाथ। किन्नौर : किन्नौर जिला में पांगी नाला एनएच-05 पर एक वाहन इनोवा गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी मे 3 लोग...
हिमाचल प्रदेश

भरे जाएंगे ट्रेनी(मशीन) के 100 पद : अरिहंत स्पाईनिंग मिल्स

ऊना, 1 मई – मैसर्ज़ अरिहंत स्पाईनिंग मिल्स(वर्धमान टैक्सटाईल गु्रप कम्पनी) औद्योगिक क्षेत्र मलेरकोटला पंजाब द्वारा 3 मई को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी से दिल्ली वोल्वो बस सेवा आरंभ : वोल्वो बस सेवा से धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा – उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री ने चिंतपूर्णी-दिल्ली वोल्वो बस को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना ऊना – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए वोल्वो बस को हरी झंडी दिखा कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं की सेहत का सुरक्षा कवच, 7 जगह 24 घंटे मेडिकल कैंप

ऑक्सीजन सिलेंडर, जीवनरक्षक दवाओं और डॉक्टरों की तैनाती; गंभीर मरीजों के लिए 108 एंबुलेंस अलर्ट एएम नाथ।  चंबा। उत्तर भारत की प्रसिद्ध एवं पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!