रावमापा बाथड़ी व पालकवाह पंचायत में नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे किया जागरूक

by

ऊना, 20 जून – नशा मुक्त अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत पलकवाह तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसकी अध्यक्षता सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण अनिता शर्मा ने की।
जागरूकता कार्यक्रम में अनिता शर्मा ने कहा कि नशा मुनष्य को मानसिक व शारीरिक रूप से विकलांग बना देता है। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चे, बड़े व बुजुर्ग अगर इस नशे से ग्रसित व्यक्तियों को समाज से अलग न करें बल्कि उन्हें पुर्नवास में मदद करने एवं नशा मुक्ति में पे्ररणा देकर उनका सहयोग करें।
उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य नारकोटिक ड्रग्स और साइकट्रोपिक पदार्थों के संबध में कानूनी प्रावधानों, विभिन्न कार्यक्र्रमों, नीतियों और योजनाओं के साथ-साथ नशीली दवाओं के दुरूपयोग के दुष्प्रभाव की रोकथाम एवं माता-पिता, बच्चों और शिक्षकों के बीच जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोनिक और पिं्रट मीडिया के माध्यम से जागरूकता और नशीली दवाआंे के हस्तक्षेप और रोकथाम के लिए जमीनी स्तर पर पंचायती राज एवं स्थानीय निकायों का सहयोग जरूरी है।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से डाॅ रूचि, ड्रग इन्सपेक्टर रजत शर्मा, पंकज कुमार गौतम तथा ंआसरा वेलफेयर सोसाईटी से जुड़े लोग भी मौजुद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोने और चांदी के भाव मे रिकॉर्ड गिरावट : चांदी का भाव 1 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा गिरा तो सोना भी एक झटके ही में 33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक हुया सस्ता

नई दिल्ली : सोना और चांदी की कीमतों में अब तक एक ही दिन में  सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का भाव 1 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा गिरा और ...
हिमाचल प्रदेश

एनवाईके और एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा तीसरा राष्ट्रीय युवा सांसद उत्सव: डाॅ लाल सिंह

ऊना, 17 फरवरी: नेहरू युवा केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में तीसरा राष्ट्रीय युवा सांसद उत्सव आयोजित होगा। यह जानकारी एनवाईके उपनिदेशक डाॅ लाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत उटीप के गांव काकडोलू में 65 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित : विधायक नीरज नैय्यर

गांव घरमाणी में भी सुचारू होगा विद्युत ट्रांसफार्मर,  लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात एएम नाथ। चम्बा : विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊर्जा मंत्री ने बसाल में किया बिजली विभाग के सबडिवीज़न का शुभारंभ, 15 हज़ार उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

कुटलैहड़ को जल्द मिलेगा विद्युत विभाग का डिवीज़न: सुखराम चौधरी ऊना, 28 सितंबर: बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर की उपस्थिति में बसाल में...
Translate »
error: Content is protected !!