रावमापा बाल ऊना के नवनिर्मित भवन का DC जतिन लाल ने किया निरीक्षण

by
रोहित जसवाल। ऊना, 24 फरवरी। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ऊना के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन की वर्तमान स्थिति और भवन में पुस्तकालय स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थल का जायजा लिया। डीसी ने स्कूल परिसर में ऊना पुस्तकालय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से भी मुलाकात की और पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नए भवन के आवश्यक सभी कार्यों को पूर्ण करके शीघ्र भवन को संचालित करने के निर्देश दिए ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और एक शांतिपूर्ण वातावरण मिल सके। उन्होंने स्कूल परिसर में छात्रों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं जुटाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को भी कहा ताकि अध्ययन का बेहतरीन वातावरण बना रहे।
इस मौके पर बीडीओ ऊना केएल वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला ने पुरुष का न्यूड वीडियो बना किया ब्लैकमेल : 50 लाख रुपये नकद, क्रेटा कार व सोने और डायमंड की जूलरी ट्रांसपोर्टर से गुड़गांव में सेक्सटॉर्शन में फंसाकर वसूली

गुरुग्राम: लड़कियों के न्यूड वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने की खबरें खूब सुनी होंगी लेकिन इस मामले में एक महिला ने पुरुष का न्यूड वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया।दिल्ली के रहने वाले एक ट्रांसपोर्टर...
हिमाचल प्रदेश

सोलन ज़िला के शिक्षण संस्थानों में 24 अगस्त को रहेगा अवकाश

सोलन : ज़िला दण्डाधिकारी एवं ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने भारतीय मौसम विभाग द्वारा सोलन ज़िला में भारी वर्षा के आॅरेंज अलर्ट के दृष्टिगत शिक्षण संस्थानों के छात्रों एवं कर्मियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की पहुंच गई SSP के पास, बोली- ‘वहां का नजारा स्वर्ग’, और फिर..बतौर मैनेजर नौकरी करने पहुंची थी

उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को इसकी जानकारी एक युवती ने दी, जिसे यहां बहुत अच्छे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैलाश मानसरोवर यात्रा शिपकी-ला से शुरू करने का मामला केंद्र सरकार से उठाएंगेः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने किन्नौर जिला के शिपकी-ला में सीमा पर्यटन गतिविधियों का किया शुभारंभ  किन्नौर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज किन्नौर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र शिपकी-ला में सीमा पर्यटन गतिविधियों का शुभारम्भ...
Translate »
error: Content is protected !!