रावमापा बाल ऊना में भूकंप परिदृश्य पर आधारित मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक सम्पन्न

by
 रोहित जसवाल।  ऊना, 26 मई। जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण ऊना ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में भूकंप परिदृश्य पर आधारित एक व्यापक सुरक्षित निकासी अभ्यास (मॉक ड्रिल) का आयोजन किया। इस अभ्यास में लगभग 200 छात्रों, शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। यह अभ्यास भूकंप जैसी आपात स्थिति में तत्परता और सुरक्षा प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान समय पर अलर्ट, कक्षाओं से व्यवस्थित निकासी, और स्कूल परिसर में चिन्हित सुरक्षित क्षेत्रों में एकत्र होने की प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक क्रियान्वित किया गया।
स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कौंडल ने इस मॉक ड्रिल के सुचारू संचालन पर संतोष व्यक्त किया तथा विद्यालय परिवार की सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यास छात्रों और कर्मचारियों को वास्तविक आपदा की स्थिति में आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होते हैं।
May be an image of 7 people, people studying and text that says "DULTONAL FoH HUI HUTOMOBILE VISII ለ FIR"
स्कूल के प्रवक्ता एवं कॉमर्स विषय अध्यक्ष व स्कूल आपदा प्रबंधन प्रभारी विकास रतन ने जानकारी दी कि इस प्रकार के सुरक्षित मॉक अभ्यास विद्यालय में प्रत्येक माह आयोजित किए जाएंगे ताकि बच्चों की सुरक्षा और उनकी निर्बाध शिक्षा सुनिश्चित की जा सके। विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों के सहयोग और अनुशासन की सराहना की तथा भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर विद्यालय आपदा प्रबंधन कमेटी के सदस्य वंदना सूद, राजपाल राणा, प्रविता शर्मा, किशोरी लाल, रामकुमार, संजय वशिष्ट, तजिंदर कुमारी, दशनीत कौर, रवि ठाकुर व नेहा पठानिया सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई में नए सत्र के दाखिले का पहला चरण शुरू : प्रिंसीपल ई. अन्नया जोशी ने वताया कि संस्थान में इस सत्र के लिए विभिन्न कोर्स इलैक्ट्रोनिक्स मकैनिक, इलैक्ट्रीशियन, फिटर, वैल्डर, पलम्वर , मकैनिक डीजल में जारी दाखिला

सन्तोषगढ़ : 20 जुलाई : हिमाचल सरकार व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में नए सत्र के लिए दाखिले शुरू हो गए हैं जो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पांगी उप-मंडल को हिमाचल का पहला प्राकृतिक खेती उप-मंडल मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया घोषित

एएम नाथ। पांगी (चंबा):मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चंबा ज़िला के पांगी उप-मंडल को हिमाचल का पहला प्राकृतिक खेती उप-मंडल घोषित किया गया है, जिससे क्षेत्र में उत्साह है। इस फ़ैसले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कहते थे हम किसानों के साथ, आज हुए बेनकाब: सरवन सिंह पंधेर

चंडीगढ़, 10 दिसंबर : किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने मंगलवार को कहा, ” कल तक का समय हमने सरकार को बातचीत के लिए दिया था।  लेकिन, अब सरकार का समय खत्म हो चुका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोटखाई क्षेत्र में 35 करोड़ से बनने वाली 3 सड़कों का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया भूमि पूजन : 60 लाख से नवनिर्मित कुड़ी- खडियाणा- हलाई सड़क का किया लोकार्पण

शिमला, 30 नवंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत लगभग 35 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 3 सड़कों का भूमि पूजन एवं एक सड़क का लोकार्पण किया।...
Translate »
error: Content is protected !!