रावमापा भदसाली में फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न : DC जतिन लाल ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

by
रोहित जसवाल। ऊना, 4 अप्रैल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भदसाली में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यह फुटबाल टूर्नामेंट सिद्ध जय राजा भरथरी, पौणाहारी लाडले फुटबॉल क्लब भदसाली द्वारा 30 अप्रैल को बाबा बालक नाथ के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शुरू किया गया था। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और ओपन श्रेणी की फुटबाल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें कुल 28 टीमों के 450 बच्चों ने भाग लिया।
May be an image of smiling and text
समारोह में उपायुक्त ने अपने संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़कर अपने शरीर को हृष्ट-पुष्ट बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं, जो शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने से न केवल शरीर की ताकत बढ़ती है, बल्कि यह मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास में भी वृद्धि करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल खिलाड़ी के अंदर प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित होती है, बल्कि यह उन्हें अपने लक्ष्य की ओर भी प्रेरित करती हैं।
विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों हुए सम्मानित
इस दौरान विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को उपायुक्त द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। अंडर 14 और 17 टीमों के विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह तथा ओपन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को 7,100 और उप विजेता को 5,100 रूपये तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सिद्ध जय राजा भरथरी पौणाहारी लाडले फुटबाल क्लब के सदस्यों सहित खिलाड़ी वर्ग और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेल से सीधे होटल रूम ! गर्लफ्रेंड्स संग मस्ती कर रहे थे कैदी……जेल में बना था पूरा प्लान, डॉक्टर ने निभाई बड़ी भूमिका

जयपुर :   राजस्थान की राजधानी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने जेल सिस्टम, पुलिस विभाग और डॉक्टरों की विश्वसनीयता पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाज के नाम पर चार खूंखार...
article-image
पंजाब

कानून लागू करने वाले खुद जज और जल्लाद बनें, यह स्वीकार्य नहीं : पंजाब सरकार को 15 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश – 2013 में हुए कथित फर्जी पुलिस एनकाउंटर का मामला

चंडीगढ़।  पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को 2013 में हुए कथित फर्जी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए युवक की मां को 15 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो युवक 110 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

धर्मशाला, 23 अक्टूबर :  जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत पुलिस थाना नगरोटा बगवां की टीम द्वारा गश्त के दौरान दो युवकों से 110 ग्राम चिट्टा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 तक ई-केवाईसी करवाएं सभी राशन कार्डधारक : DC हेमराज बैरवा

हमीरपुर 24 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला के सभी छूटे हुए राशन कार्डधारकों से 30 सितंबर तक ई-केवाईसी करवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार सार्वजनिक वितरण...
Translate »
error: Content is protected !!