राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 5 दिवसीय दौरे पर पहुंची शिमला : राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष ने किया स्वागत

by
एएम नाथ। शिमला :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज अपने पांच दिवसीय हिमाचल दौरे पर शिमला पहुंची। शिमला के निकट मशोबरा स्थित कल्याणी हैलीपैड में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उनका भव्य स्वागत किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे शिमला से सटे छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति के दूसरे आवास रिट्रीट में रुकेंगी।राष्ट्रपति 5 मई को राष्ट्रपति कैचमेंट एरिया का दौरा करेंगी जबकि 6 को वे केंद्रीय विवि धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
7 को सुबह संकट मोचन व तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी और दोपहर बाद मालरोड व रिज मैदान में सैर करेंगी। शाम को गेयटी थियेटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति 8 मई को सुबह शिमला से वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगी। इस दौरान दी रिट्रीट राष्ट्रपति निवास आम जनता और पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर करीब 1500 पुलिस जवानों और अधिकारियों का पहरा रहेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जब बुनियादी इलाज नहीं, तो महंगी तकनीक किसके लिए : डॉ. जनक राज : रोबोटिक सर्जरी पर उठे सवाल

विधायक डॉ. जनक राज ने सरकार से पूछा प्रदेश के कई सरकारी अस्पतालों में आज भी डॉक्टरों की कमी एएम नाथ। चम्बा : प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बहस तेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

396 ग्राम चरस बरामद : चंबा पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को चरस के साथ किया गिरफ्तार

चम्बा, 29 नवंबर जिला चम्बा में चरस तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए गये अभियान के तहत पुलिस ने 396 ग्राम चरस सहित 1 युवक को गिरफ्तार किया है। थाना किहार के अंर्तगत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बस ट्रक टक्कर : पति की मौत, पत्नी सहित दो घायल

गढ़शंकर, 1 नवंबर  :  30 नवंबर की सुबह छह बजे के करीब माहिलपुर-होशियारपुर रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास बस व ट्रक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए जबकि बस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला के दंगल में बरसेंगे लाखों के इनाम : पुलिस अधीक्षक मण्डी साक्षी वर्मा ने किया शुभांरभ*

एएम नाथ। मंडी, 3 मार्च। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में तीन दिवसीय कुश्ती दंगल शुरू हो गया। पुलिस अधीक्षक मण्डी साक्षी वर्मा ने कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 5 मार्च तक चलने वाले कुश्ती में...
Translate »
error: Content is protected !!