*अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला के दंगल में बरसेंगे लाखों के इनाम : पुलिस अधीक्षक मण्डी साक्षी वर्मा ने किया शुभांरभ*

by
एएम नाथ। मंडी, 3 मार्च। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में तीन दिवसीय कुश्ती दंगल शुरू हो गया। पुलिस अधीक्षक मण्डी साक्षी वर्मा ने कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 5 मार्च तक चलने वाले कुश्ती में इस बार चार खिताबों के लिए कुश्ती प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। लड़कियों के और बड़ी कुश्तियों के मुक़ाबलों के फाइनल 4 मार्च को होंगे।
दंगल में इस बार हिमाचल कुमार का खिताब भी दिया जाएगा जिनकी उम्र इकीस वर्ष रखी गई है। मण्डी कुमार के लिए उम्र 17 वर्ष रखी गई है। शिवरात्रि भारत केसरी खिताब की खुली श्रेणी के लिए बड़ी कुश्तियाँ 4 मार्च को होंगी।
कुश्ती कमेटी के संयोजक पुलिस उप अधीक्षक धर्मपुर संजीव सूद और सह संयोजक डॉ संजय यादव परशुराम अवार्डी ने बताया कि दंगल में शिवरात्रि भारत केसरी (खुली श्रेणी) में विजेता को 55000, उप विजेता को 45000, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 15,000 ईनाम दिया जाएगा।
हिमाचल कुमार (21वर्ष) के विजेता को 27000, उप विजेता को 23000, तृतीय स्था वाले 7,100 प्रदान किए जाएंगे। मण्डी कुमार (17 वर्ष) के विजेता को 17,000, उप विजेता को 13,000 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 6,100 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।
महिला शिवरात्रि केसरी (खुली श्रेणी) के विजेता को 15000, उप विजेता को 11000 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला पहलवान को 5,100 दिए जाएंगे।
स्थानीय पारंपरिक पहलवानों की सामान्य कुश्ती में अच्छे इनाम देकर करवाई जायेंगी। बड़े पहलवान भारत केसरी स्तर के बड़े पहलवान को आमंत्रित किए जा गए हैं।
जिनमे मुख्य रूप से मोनू दिल्ली ,कमलजीत दुमछड़ी, भूपिन्दर अजनाला ,प्रीतपाल फगवाड़ा ,सोम्बीर रोहतक ,रोहित दिल्ली, बबलू दिल्ली, विकास रोहतक सहित हरियाणा ,दिल्ली और पंजाब के नामी पहलवानों को बुलाया जाएगा।
हिमाचल के भी पहलवानों में अजय लोहारा, देव मण्डी, पंकज मण्डी, मुकेश धवाल, दीपक बनी ,गोपाल पहलवान , अर्षद्वीप ऊना, सुमित चम्बा, शुभम् नालागढ़ और सोनू काँगड़ा, अभिषेक काँगड़ा आदि अनेक पहलवान शामिल हैं। महिला पहलवानों में हमीरपुर की राष्ट्रीय पदक विजेता कृतिका, बिलासपुर की अभिलक्शा और सोनिका और हरियाणा और हिमाचल की पहलवान बुलायी गई हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षक अब मेंटर टीचर बनकर स्कूली छात्रों को सिखाएगें लाईफ स्किल के गुर : नशा मुक्त ऊना अभियान में मेंटर टीचर कि कार्यशाला का शुभारंभ

ऊना, 8 अगस्त – ऊना के शिक्षक टीचर अब मेंटर बनकर स्कूली छात्रों को नशे से बचाने साथ-साथ लाईफ स्किल के गुर सिखाएगें। इसी कड़ी में नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत मेंटर टीचर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का DC ने किया शुभारंभ

रोहित जसवाल। ऊना, 20 फरवरी। उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को ऊना में नेहरू युवा केंद्र ऊना तथा केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अंतर्राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भोरंज में 10 को रोजगार मेले का लाभ उठाएं युवा : मैट्रिक से लेकर डिप्लोमा और डिग्रीधारक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर – निशा कटोच

हमीरपुर 08 फरवरी। मैट्रिक पास, बारहवीं पास, आईटीआई, बहुतकनीकी डिप्लोमाधारक, होटल मैनेजमेंट, स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से 10...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

3 परीक्षाओं से गुजरेंगे हरियाणा में कांग्रेस की टिकट लेने के लिए प्रत्याशी : जानिए सर्वे में इतनी सीटें मिलने की संभावना

चंडीगढ़ | चुनाव आयोग ने हरियाणा में 14वीं विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. लोकसभा चुनावों में 5 सीटों पर जीत दर्ज कर उत्साहित नजर आ रही कांग्रेस पार्टी अब...
Translate »
error: Content is protected !!