शहर वासियों की मांग को पहल के आधार पर रख कर करवाए जा रहे हैं विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने 21 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 7 में सडक़ निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत
होशियारपुर, 20 जून:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर वासियों की मांगों को मुख्य रखते हुए होशियारपुर में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के स्पष्ट निर्देश है कि विकास संबंधी कार्यों को लेकर लोगों की मांगों को पहल के आधार पर रखा जाए। वे वार्ड नंबर 7 में करीब 21 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी व सहायक कमिश्नर संदीप तिवाड़ी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गली निर्माण संबंधी वार्ड वासियों की लंबे समय में मांग थी, जिसे पूरा कर दिया गया है और आने वाले समय में वार्ड की अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि होशियारपुर का सर्वपक्षीय विकास करवाना उनकी मुख्य प्राथमिकता है। इस मौके पर पार्षद सर्बजीत कौर, मुखी राम, मनीष गुप्ता के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर रेलवे स्टेशन पर बारिश के बावजूद किसानों ने किया चक्का जाम गढ़शंकर

गढ़शंकर। संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर कुल हिंद किसान सभा, कीर्ति किसान यूनियन एवं अन्य मजदूर-मुलाजिम संगठनों ने बारिश के बीच में ही गढ़शंकर रेलवे स्टेशन पर चक्का जाम किया गया। इस दौरान...
article-image
पंजाब

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नवां नंगल के मैनेजर वीके सैनी सेवानिवृत्त

नंगल – 26 जुलाई (तरलोचन सिंह) सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नवां नंगल के मैनेजर वीके सैनी सेवानिवृत्त हो गए हैं। उन्होंने पिछले 48 वर्षों से शिक्षा और अन्य प्रबंधन विभागों में अपनी उचित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनकाउंटर में मारा गया -अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी , दूसरा आरोपी फरार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर में अमृतसर के एक मंदिर के बाहर हुए ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी गुरसिदक सिंह  को मार गिराया है. पुलिस के मुताबिक़, 17 मार्च की सुबह हुए एनकाउंटर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में सभी बनें सहभागी: जय राम ठाकुर

नशा मुक्त भारत के लिए जनआंदोलन जरूरी: जय राम ठाकुर रोजगार और अंतरराज्यीय समन्वय से नशे पर लगेगी लगाम: जय राम ठाकुर एएम नाथ। नंगल/श्री आनंदपुर साहिब/गढ़शंकर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय...
Translate »
error: Content is protected !!