राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से ली जानी चाहिए प्रेरणा : उपायुक्त

by

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उपायुक्त एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमनए

एम नाथ। चंबा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ज़िला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा, सहायक आयुक्त पीपी सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं उनके सिद्धांतों से प्रेरणा ली जानी चाहिए । साथ में उन्होंने यह भी कहा कि गांधी जी का दर्शन और सिद्धांत हमें यह भी बतातें हैं कि सामाजिक तौर पर जिन बदलावों को हम देखना चाहते हैं, ऐसे बदलाव हमे पहले अपने जीवन में यथार्थ करने चाहिए।
उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री कर्म के सिद्धांत को मानने वाले थे। ऐसे महानुभावों के दर्शन को जीवन में अवश्य अपनाया जाना चाहिए।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर इस दौरान उपायुक्त कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्ज लेकर मित्रों को घी पिला रहे मुख्यमंत्री, अविलंब जारी करें कर्मचारियों को डी.ए. और एरियर : जयराम ठाकुर

पेंशनरों और कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा, विश्वासघाती और धोखेबाज है कांग्रेस सरकार चुनावों से पूर्व किये पक्की नौकरी के वादे और अब आउटसोर्स नौकरी की दे रहे सार्वजनिक मंचो से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किन्नू में मां चिंतपूर्णी का बाग 1.38 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा : डीसी

ऊनाः मां चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में मंदिर ट्रस्ट एक और कदम बढ़ाने जा रहा है। जालंधर-धर्मशाला एनएच पर चिंतपूर्णी मंदिर से लगभग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के 9 विधायकों ने नोटिस का उत्तर दिया : भाजपा के 9 विधायकों को अवमानना का नोटिस विधानसभा की प्रिविलेज कमेटी द्वारा दिया गया था

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सदन की अवमानना और आसन का अपमान करने के मामले में सोमवार को भाजपा के 9 विधायकों ने नोटिस का उत्तर दिया। आज दोपहर बाद सभी भाजपा विधायकों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

22 लाख रिश्वत वसूली, 8 लाख था बकाया : एक नशा तस्कर छोड़ा – सस्पेंड एसआई सहित 5 पुलिस कर्मचारियों निलंबित

  पानीपत :  हरियाणा प्रदेश के जिला पानीपत एसपी ने नशा तस्करों से पुलिस द्वारा सौदेबाजी को लेकर कड़ा एक्शन लिया है।। पानीपत में पहले से ही सस्पेंड सीआईए टू के तत्कालीन प्रभारी एसआई...
Translate »
error: Content is protected !!