राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र-॥ का शानदार आगाज

by

एएम नाथ। धर्मशाला, 30 जुलाई  :  अपराह्न 12:00 बजे लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र -॥ का तपोवन में शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, राज्य सभा उप-सभापति हरिवंश, संसदीय कार्यमंत्री हर्ष वर्धन चौहान तथा विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने भी दीप को प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर अपने स्वागत सम्बोधन में विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि तपोवन विधान सभा परिसर में प्रथम बार राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन के आयोजित होने से तपोवन के इतिहास में सुनहरा अध्याय जुड़ा है।

उन्होने कहा कि तपोवन में प्रथम बार आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में निर्धारित महत्वपूर्ण विषयों पर संबाद देश में संसदीय संस्थानों को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा जिसके दूरगामी व आशातीत परिणाम सामने आएँगे। इस अवसर पर उन्होने अध्यक्ष लोक सभा से तपोवन विधान सभा का इस्तेमाल राष्ट्रीय ई-विधान अकादमी के रूप में किए जा सकने की सम्भावनाओं को तलाशने बारे तथा भविष्य में राष्ट्र स्तर के महत्वपूर्ण आयोजनों को इस परिसर में आयोजित करने का आग्रह किया।


पठानियां ने कहा कि पिछले वर्ष राष्ट्रीय ई-विधान का शुभारम्भ भी तपोवन भवन में हुआ था। इस अवसर पर पठानियां ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, राज्य सभा के उप-सभापति डॉ0 हरिवंश तथा संसदीय कार्यमंत्री हर्ष वर्धन चौहान को शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया।


इससे पूर्व विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने आज प्रात: 6:00 बजे लोक सभा अध्यक्ष की होटल हयात में अगबानी की तथा गुलदस्ता भेंट कर उनका सत्कार किया। इस सम्मेलन में पँजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश के डेलिगेट भाग ले रहे हैं क्योंकि यह जोन – ॥ का वार्षिक सम्मेलन है।

इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, कर्नाटक तथा तेलंगाना राज्य के विधान सभा अध्यक्ष भी विशेष आमंत्रित अतिथियों के रूप में सम्मेलन मे भाग ले रहे हैं जो सभी सदन में मौजूद थे। इसके अतिरिक्त इन राज्यों के विधान सभा उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक तथा विधायकगण भी मौजूद थे। यह सत्र दो दिन चलेगा तथा 1 जुलाई को इसका समापन होगा तथा राज्यपाल हि0प्र0 शिव प्रताप शुक्ल समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। आज के कार्यक्रम में मंत्रीपरिषद तथा हिमाचल प्रदेश विधान सभा के 20 माननीय सदस्य भी मौजूद थे।

उदघाटन समारोह के बाद आज के लिए प्रस्तावित सत्र का अपराह्न 3:00 बजे सदन में आयोजन किया गया जिसमें “राज्य के विकास की तुलना में राज्य के संसाधनों के प्रबन्धन में विधायिका की भूमिका” विषय पर मंथन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राज्य विधान सभाओं के प्रतिनिधियों ने अपने- अपने विचार रखे तथा सम्बन्घित विषय पर अपने बहुमुल्य सुझाव दिए। इस अवसर पर सदन में लोक सभा तथा राज्य सभा महासचिव व विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रिड़कमार में आयूषमान आरोग्य शिविर में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे केवल पठानिया – दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता

एएम नाथ। धर्मशाला, 21 अक्तूबर। प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग गांव देहात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में नशे की लत में फंसे युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

एएम नाथ। मंडी :  नशे की लत ने एक और युवक की जान ले ली है। हालांकि इस बार युवक नशे की ओवरडोज से नहीं बल्कि खुद को गोली मारने से मरा है। मामला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छह जिलों में जिला फोरेंसिक यूनिट की स्थापना की जाएगी : हमीरपुर, ऊना, सिरमौर व कुल्लू, सहित जनजातीय जिले किन्नौर और लाहौल-स्पीति भी शामिल

रोहित भदसाली। शिमला, 20 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में जिला फोरेंसिक यूनिट की स्थापना की जाएगी। इनमें हमीरपुर, ऊना, सिरमौर व कुल्लू, सहित जनजातीय जिले किन्नौर और लाहौल-स्पीति भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अफवाहों अथवा फेक न्यूज़ पर रहेगी कड़ी निगरानी : सुगम्य निर्वाचन के दृष्टिगत सक्षम ऐप पर विभिन्न सुविधाएं प्राप्त करने के लिए आग्रह कर सकते हैं दिव्यांग मतदाता – मनमोहन शर्मा

सोलन : ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां निर्वाचन प्रक्रिया से सम्बन्धित तैयारियों के दृष्टिगत विभिन्न बैठकों का आयोजन किया गया। सुगम्य निर्वाचन के लिए गठित ज़िला...
Translate »
error: Content is protected !!