राष्ट्रहित एवं समाजसेवा को समर्पित थे पं दीनदयाल उपाध्याय जी : विजय सांपला

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला जी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री सांपला जी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित एवं समाजसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने अंत्योदय अर्थात समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि पंडित जी की विचारधारा और आदर्श आज भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही भारत को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। इस अवसर पर श्री सांपला ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज के उत्थान और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार जिसने पंडित जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने हेतु अनेक जनहितैषी महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की उसकी जानकारी हमें घर घर पहुंचानी होगी, तांकि जनता को योजनाओं का उचित लाभ मिल सके। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अश्वनी ओहरी, साहिल सांपला, जिला उपाध्यक्ष भारत भूषण वर्मा, नितिन गुप्ता, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवम् ओहरी, डॉ सुभाष, संजीव जख्मी, अमृत शर्मा,अमलोक हुंदल, महासचिव सूरज शर्मा,भावेश धवन, सुनंदन सूद, मनीष शर्मा, नितीश वर्मा आदि उपस्थित थे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संदीप राणा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

गढ़शंकर। बीत भलाई कमेटी के अध्यक्ष संदीप राणा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख,...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर में  टीबी के 100 दिन निःशुल्क अभियान की शुरुआत

गढ़शंकर,  7 दिसम्बर: टीबी (तपेदिक) उन्मूलन की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में, स्वास्थ्य विभाग ने 100 दिनों की टीबी छुट्टी शुरू की है। इसी मुहिम तहत एसएमओ डा संतोख राम के...
पंजाब

102 उम्मीदवारों की ओर से दाखिल करवाए गए अब तक नामांकन पत्र: जिला चुनाव अधिकारी

नामांकन के आखिरी दिन होशियारपुर में 33 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन 4 फरवरी को बाद दोपहर 3 बजे से पहले नामांकन पत्र लिए जा सकते हैं वापिस होशियारपुर, 01 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी...
पंजाब

दस जिलों को मिले नए डीसी, प्रीति यादव अव रूपनगर की डीसी

पंजाब सरकार दुआरा जिन आईएस अधिकारियों के  किए तबादले :-  1. गुरप्रीत सिंह खैरा आईएएस डिप्टी कमिश्नर अमृतसर को बदल कर डिप्टी कमिश्नर श्री मुक्तसर साहिब हरप्रीत सिंह सुदान के स्थान पर लगाया गया...
Translate »
error: Content is protected !!