राष्ट्रीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले, प्री-क्वार्टर फाइनल में कई टीमों ने बनाई जगह

by
एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 3 फरवरी: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, घुमारवीं के खेल मैदान में प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए मुकाबले अत्यंत रोमांचक, प्रतिस्पर्धात्मक एवं दर्शकों से भरपूर रहे। खेल मैदान में खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के उत्साह ने पूरे वातावरण को ऊर्जावान बना दिया।
इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने सभी टीमों के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को हिमाचली टोपी और हुडीज से सम्मानित किया। देश के विभिन्न राज्यों से आई टीमों ने “विविधता में एकता” का सुंदर संदेश देते हुए हिमाचली संगीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।
तीसरे दिन खेले गए मुकाबलों में दिल्ली ने केरल को 20-08 से हराकर प्रभावशाली शुरुआत की। गुजरात ने तेलंगाना को 23-04 से पराजित करते हुए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। साथ ही तमिलनाडु ने उत्तराखंड को 26-03 से शिकस्त दी, जबकि बिहार ने आंध्र प्रदेश को 14-04 से हराकर अगले दौर की ओर कदम बढ़ाया।
एक अन्य मुकाबले में सीबीएसई ने चंडीगढ़ को 17-08 से मात दी। असम ने झारखंड को 15-03 से हराया, जबकि सीआईएससीई ने डीएवी को 09-05 से पराजित किया। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जो अंततः अनिर्णित समाप्त हुआ।
इन सभी मैचों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तालमेल, तेज आक्रमण और मजबूत रक्षा पंक्ति का परिचय देते हुए उच्च स्तरीय खेल का प्रदर्शन किया। दर्शकों को लगातार रोमांचक पल देखने को मिले, जिससे प्रतियोगिता का आकर्षण और बढ़ गया।
तीसरे दिन के मुकाबलों के बाद प्रतियोगिता प्री-क्वार्टर फाइनल चरण में प्रवेश कर गई है। इस दौर के एक रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने उत्तर प्रदेश को 24-11 से हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। वहीं दिल्ली ने पश्चिम बंगाल को कड़े मुकाबले में 18-15 से पराजित कर अगले चरण में स्थान पक्का किया।
शाम को खेले गए अन्य प्री-क्वार्टर फाइनल मैचों में राजस्थान ने आईसीएसई को 26-00 से हराया, जबकि गुजरात ने नवोदय विद्यालय समिति को 29-11 से पराजित कर शानदार प्रदर्शन किया। अब अगले चरण में विभिन्न पूलों की शीर्ष टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने राज्यपाल को प्रस्तुत की वार्षिक रिपोर्ट

एएम नाथ । शिमला  : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को राजभवन में वर्ष 2024-25 की आयोग की 54वीं वार्षिक रिपोर्ट राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मेले को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए दो राज्यों के अधिकारियों ने कसी कमर

होशियारपुर में जिला प्रशासन व हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों की हुई बैठक भार ढोने वाले वाहनों पर रहेगी पाबंदी होशियारपुर: 20 जुलाई: 28 जुलाई से शुरु होने जा रहे माता चिंतपूर्णी मेले को सफलतापूर्वक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 साल कारावास, 20 हजार का जुर्माना लगाया : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को – जुर्माना न देने पर दोषी को छह महीने अतिरिक्त कारावास की सजा

शाहजहांपुर :  नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को विशेष न्यायाधीश जिला एवं सत्र न्यायालय भुवनेश अवस्थी ने दोषी करार देते हुए 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कंगना को बताया ‘बड़ी बहन’ : विकास कार्यों के लिए केंद्रीय निधि लाने को कहा और राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी कंगना रनौत को दिया

एएम नाथ। कुल्लू : हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी धुर विरोधी कंगना रनौत को ‘बड़ी बहन’ करार दिया। उन्होंने मंडी से लोकसभा सदस्य कंगना को विकास कार्यों के लिए केंद्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!