राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित – युवा अपने मताधिकार के महत्व को समझें : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by
उपायुक्त ने भावी मतदाताओं को भेंट किए फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र
एएम नाथ। चंबा :  15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में चंबा के ऐतिहासिक अखंड चंडी पैलेस के दरबार हाल में “वोट जैसा कुछ नहीं- वोट जरुर डालेंगे हम” थीम विषय पर आधारित ज़िला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुकेश रेपसवाल ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस की ज़िला वासियों को शुभकामनाएं देते हुए विशेषकर युवा और भावी मतदाताओं से आह्वान किया कि वे मतदान के महत्व को समझते हुए हमेशा अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
May be an image of 5 people and people studying
साथ में उन्होंने ये भी कहा कि मेरिट के आधार पर किया गया मतदान क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। उपायुक्त ने विशेष कर युवा-भावी मतदाताओं से इस संबंध में अपने अभिभावकों से भी अनुभव प्राप्त करने का आह्वान किया।
मुकेश रेपसवाल ने गत लोक सभा एवं विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि इस वर्ष तथा पंचायती राज संस्थाओं एवं स्थानीय निकायों के भी चुनाव प्रस्तावित हैं।
May be an image of 12 people and textउन्होंने युवाओं सहित सभी मतदाताओं से इन चुनावों में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।
उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज करवाएं ताकि वे भी मतदान और मताधिकार की इस महान व्यवस्था का हिस्सा बन सकें।
कार्यक्रम के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का वीडियो संदेश प्रसारित किया गया।May be an image of 9 people, people performing martial arts, clarinet, oboe, violin and flute
उपायुक्त ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मतदान के महत्व एवं जागरूकता को लेकर शपथ भी ग्रहण करवाई। उन्होंने इस दौरान युवा-भावी मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र भी भेंट किए।
May be an image of 3 people, people dancing and text
कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संयुक्त निदेशक केशव राम, प्रधानाचार्य डॉ. पंकज गुप्ता, तहसीलदार राजस्व दीक्षित राणा, सहायक अभियंता विद्युत हंसराज चौहान, ओएसडी उच्च शिक्षा उमाकांत आनंद, तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई के साथ इतना बड़ा काफिला चलता- ये कैसे मुमकिन कि एसएसपी को इसकी खबर न हो – एसएसपी और एसपी के खिलाफ कोई कारवाई ना करने पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के पुलिस कस्टडी में इंटरव्यू के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने छोटे अफसरो पर कार्रवाई करने की बात कही, मगर मोहाली के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा संगठन चुनाव में हुई अनदेखी की शिकायत – नड्डा से मिले कांग्रेस से भाजपा में गए छह नेता

बोले, सुक्खू सरकार ने सैलरी को पैसा डायवर्ट कर अपराध किया एएम नाथ। दिल्ली/ शिमला :  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में कांग्रेस से भाजपा में आए छह नेताओं की एक मुलाकात ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉर्प प्रजाति के मछली पालन व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक विभाग को करें आवेदन– उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

‘मुख्यमंत्री कॉर्प मत्स्य पालन योजना’ के तहत प्रदेश सरकार द्वारा 80 प्रतिशत का दिया जा रहा है अनुदान एएम नाथ। चंबा, नवंबर 5 :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तय- सब्सिडी का युक्तिकरण किया, आम आदमी पर नहीं डाला बोझः मुख्यमंत्री सुक्खू

शानन परियोजना वापस पाने को मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही सरकारः मुख्यमंत्री  सुक्खू एएम नाथ।जोगिन्द्रनगर :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी के जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र में 76.31 करोड़ रुपये...
Translate »
error: Content is protected !!