बढ़ती गर्मी को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाजरी

by
ऊना, 21 मई – पिछले कुछ दिनों से जिला ऊना में बढ़ते तापमान को देखते हुए आगामी दिनों में गर्म हवाएं एवं लू चलने के आसार दिख रहे हैं, ऐसे में स्थानीय निवासियों को अपनी सेहत के प्रति सावधानियां बरतनी चाहिए। जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संदर्भ में एडवाजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि लोग अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें। गर्म हवाएं एवं लू खतरनाक साबित हो सकती है।
लू से सुरक्षा उपाय
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि जहां तक संभव हो कड़ी धूप में बाहर न निकलें। जितनी बार हो सके पानी पीयें, प्यास न भी लगे तो भी पानी पीयें। सफर में अपने साथ पीने का पानी हमेशा रखें। जब भी बाहर धूप में जायें हल्कें रंग के और ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें, धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें, गमछे या टोपी से अपने सिर को ढकें और हमेशा जूते या चप्पल पहनें। अधिक तापमान में कठिन काम ना करें। जहां तक संभव हो कड़ी धूप में बाहर के काम से बचें। अगर आपका काम बाहर का है तो टोपी, गमछा या छाते का इस्तेमाल जरूर करें और गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर व गर्दन पर रखें। हल्का भोजन करें, अधिक पानी की मात्रा वाले फल जैसे तरबूज, खीरा, नींबू, संतरा आदि का सेवन करें तथा ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन का सेवन ना करें जैसे – मांस व मेवे जो शारीरिक ताप को बढ़ाते हैं। घर में बना पेय जल जैसे कि लस्सी, नमक चीनी का घोल, छाछ, नींबू-पानी, आम का पन्ना इत्यादि का नियमित सेवन करें। बच्चों और पालतू जानवरों को पार्क किए हुए वाहनों में अकेला ना छोडें। जानवरों को छांव में रखें और उन्हें खूब पानी पीने को दें। अपने घर को ठंडा रखें, पर्दे, शटर आदि का इस्तेमाल करें। रात में खिड़कियां खुली रखें। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान और आगामी तापमान में परिवर्तन के बारे में सतर्क रहें। अगर आपकी तबीयत ठीक ना लगे या चक्कर आए तो तुरन्त डाक्टर से सम्पर्क करें।
लू लगने पर क्या करें
उपायुक्त ने बताया कि सावधानी बरतने के बावजूद अगर किसी को लू लग जाए तो तुरंत व्यक्ति को छांव में लिटा दें। अगर तंग कपड़े हों तो ढीला कर दें अथवा हटा दें। ठंडे गीले कपड़े से शरीर पोछें या ठंडे पानी से नहलायें। व्यक्ति को ओ0 आर0 एस0, नींबू पानीध्नमक-चीनी का घोल पीने को दें, जो कि शरीर में जल की मात्रा को बढ़ा सके। यदि व्यक्ति पानी की उल्टियां करे या बेहोश हो, तो उसे कुछ भी खाने व पीने को न दें। लू लगे व्यक्ति की हालत में एक घंटे तक सुधार ना हो तो उसे तुरन्त नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाएं और चिकित्सक की सलाह लें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीमा कुमारी के परिवार का GPS रेट्टा में सम्मान : एशियन गेम्स पदक विजेता के परिवार का फूल मालाओं से स्वागत, 5000 मीटर दौड़ के लिए दी शुभकामनाएं

एएम नाथ। चंबा : जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में महिला 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल करने वाली चंबा के रेट्टा गांव की बेटी सीमा कुमारी की उपलब्धि पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंको ने तीसरी तिमाही के दौरान बांटे 1812.67 करोड़ के ऋण : ऋण अनुपात सुधारने हेतु बैंक व सरकारी विभाग करें प्रयास

ऊना: 1 मार्च : जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में समपन्न हुई। उपायुक्त राघव शर्मा ने तीसरी तिमाही में बैंकों द्वारा लक्ष्यों के बदले उपलब्धियों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैंशन वाली नौकरी की गारंटी वाले कच्ची नौकरी वालों को भी हटा रही संवेदनहीन सरकार – नौकरी देने वाली नहीं छीनने वाली है सुखू सरकार : जयराम ठाकुर

कांग्रेस की झूठी गारंटियां पूरे देश में कांग्रेस के गले पड़ी हैं,  सरकार दिव्यांग लोगों के साथ भी तानाशाही और बर्बरता से पेश आ रही है एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने ढली से रामपुर फोरलेन कार्य को प्राथमिकता प्रदान करने का किया अनुरोध

एएम नाथ। नई दिल्ली : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की।  बैठक के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री से भूभुजोत सुरंग सहित...
Translate »
error: Content is protected !!